फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MP Ravi Kishan, in a press conference, accused the Samajwadi Party, TMC and DMK of betraying women.

महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : रवि किशन

Sat, 02 May 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
MP Ravi Kishan, in a press conference, accused the Samajwadi Party, TMC and DMK of betraying women.
- सांसद रवि किशन ने पत्रकार वार्ता में सपा, टीएमसी और डीएमके पर महिलाओं के साथ विश्वासघात का लगाया आरोप
विज्ञापन


गोरखपुर। भाजपा के महिला जन आक्रोश अभियान के क्रम में सदर सांसद रवि किशन ने कहा कि भाजपा महिला सशक्तीकरण और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस, सपा, टीएमसी और डीएमके पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन राजनीतिक दलों ने 16 और 17 अप्रैल को संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। अपने महिला विरोधी मानसिकता को पूरी तरह उजागर कर दिया है।

सांसद रवि किशन शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए महिला विरोधी ताकतों के खिलाफ दृढ़ता से लड़ाई लड़ेगी। सांसद ने कहा कि विपक्ष के इस महिला विरोधी रवैए के खिलाफ प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सामने सच्चाई रखी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह राजनीति का नहीं बल्कि राष्ट्रीय हित में निर्णय लेने का समय है। विपक्ष को लगता है कि वह तकनीकी बहानों से जनता को भ्रमित कर सकता है लेकिन आज की महिलाएं सब समझती हैं। पत्रकार वार्ता में महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष अमिता गुप्ता, श्वेता श्रीवास्तव व महानगर संयोजक राजेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed