{"_id":"649926d78dc7b06a3303d789","slug":"moving-car-caught-fire-on-dharamshala-overbridge-driver-saved-his-life-by-jumping-2023-06-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में हादसा: धर्मशाला ओवरब्रिज पर चलती कार में आग लगी, चालक ने कूदकर बचाई जान; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में हादसा: धर्मशाला ओवरब्रिज पर चलती कार में आग लगी, चालक ने कूदकर बचाई जान; VIDEO
Mon, 26 Jun 2023 12:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:57 PM IST
सार
शाहपुर के बसंतपुर निवासी वीरेंद्र साहनी ने अपनी कार सर्विसिंग के लिए गुलरिहा स्थित सर्विस सेंटर में दी थी। रुटीन सर्विसिंग के बाद कार लेकर वह गोलघर की तरफ आ रहे थे। दोपहर 1. 30 बजे के करीब वह धर्मशाला पुल पर पहुंचे थे कि कार से अचानक धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
धर्मशाला ओवरब्रिज पर कार में लग गई आग ।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सर्विस सेंटर से कार की सर्विसिंग कराकर लौट रहे बसंतपुर के वीरेंद्र की कार में धर्मशाला ओवरब्रिज पर रविवार दोपहर 1.30 बजे अचानक आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर वीरेंद्र ने कार रोकी और कूदकर बाहर आए। बाद में फायर की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग की वजह से एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। गाड़ियों की लंबी कतार लगने पर पुलिस ने डायवर्ट करके वाहनों को निकाला। दोपहर 2.35 बजे के करीब आवागमन को शुरू कराया गया सका। आग की वजह शार्ट सर्किट मानी जा रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर के बसंतपुर निवासी वीरेंद्र साहनी ने अपनी कार सर्विसिंग के लिए गुलरिहा स्थित सर्विस सेंटर में दी थी। रुटीन सर्विसिंग के बाद कार लेकर वह गोलघर की तरफ आ रहे थे। दोपहर 1. 30 बजे के करीब वह धर्मशाला पुल पर पहुंचे थे कि कार से अचानक धुआं निकलने लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: ज्ञान डेयरी बनेगी पशुपालकों का सहारा, अगस्त में शुरू होगा सीपी मिल्क प्लांट
राहगीरों ने कार चालक को इसकी जानकारी दी। तब तक आग बढ़ने लगी थी। आनन फानन वीरेंद्र कार से कूदकर बाहर आ गए। वहीं, पूरी कार आग की चपेट में आ गई और धू धू कर जलने लगी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।
इस दौरान ओवरब्रिज पर जाम लग गया, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद खाली कराया जा सका। जाम में मेडिकल कॉलेज जा रही एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे पुलिस ने डायवर्ट करके ओवरब्रिज के नीचे से निकाला। इस दौरान ओवरब्रिज पर बीच में फंसे लोगों को धूप में काफी परेशान होना पड़ा। हालांकि, दो पहिया वाहन चालक दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य को गए।
इस दौरान ओवरब्रिज पर जाम लग गया, जिसे बड़ी मशक्कत के बाद खाली कराया जा सका। जाम में मेडिकल कॉलेज जा रही एंबुलेंस भी फंस गई, जिसे पुलिस ने डायवर्ट करके ओवरब्रिज के नीचे से निकाला। इस दौरान ओवरब्रिज पर बीच में फंसे लोगों को धूप में काफी परेशान होना पड़ा। हालांकि, दो पहिया वाहन चालक दूसरे रास्तों से अपने गंतव्य को गए।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन