फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gyan Dairy will become support of cattle rearers CP milk plant will start in August

Gorakhpur News: ज्ञान डेयरी बनेगी पशुपालकों का सहारा, अगस्त में शुरू होगा सीपी मिल्क प्लांट

Mon, 26 Jun 2023 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 26 Jun 2023 10:25 AM IST
सार

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि ज्ञान सीपी मिल्क नाम से प्लांट खोल रहा है। 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की गई है। अगस्त में प्लांट का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पशुपालकों को दूध बेचने के लिए परेशान नहीं होना होगा। 

विज्ञापन
Gyan Dairy will become support of cattle rearers CP milk plant will start in August
ज्ञान डेयरी बनेगी पशुपालकों का सहारा, अगस्त में शुरू होगा सीपी मिल्क प्लांट

विस्तार

पराग डेयरी के विवाद के बीच क्षेत्र के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। गीडा में ज्ञान डेयरी का सीपी प्लांट अगस्त से शुरू हो जाएगा। प्लांट को प्रतिदिन तीन लाख लीटर दूध जरूरत होगी, जोकि मंडल के पशुपालकों से ही खरीदा जाएगा। प्रत्यक्ष रूप से करीब 400 लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


ज्ञान डेयरी नाम की फर्म बाजार में दूध और उससे बने उत्पाद बेचती है। यही फर्म अब गीडा में 70 से 80 करोड़ रुपये की लागत से सीपी मिल्क नाम से डेयरी उत्पादों की इकाई स्थापित कर रही है। गीडा में इसका प्लांट भीटी रावत के सेक्टर-26 के पास बन रहा है।
विज्ञापन


ज्ञान डेयरी के जीएम भूपेश बंसल ने बताया कि प्लांट का 80 फीसदी काम पूरा हो चुका है। कुछ आधुनिक मशीनें आनी हैं, जो अगले माह आ जाएंगी। इसके बाद मशीनों को इंस्टाल किया जाएगा। अगस्त से यूनिट शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

देवरिया, बस्ती और संतकबीरनगर जिले के पशुपालकों को मिलेगा फायदा

प्लांट के शुरू होने से देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर सहित अन्य जिलों के पशु पालकों को फायदा होगा। पराग डेयरी बंद होने के बाद से इन किसानों को दूध बेचने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इस प्लांट के शुरू होने से यह समस्या दूर हो जाएगी।

पेप्सिको भी खरीदेगी प्रतिदिन तीन लाख लीटर दूध
औद्योगिक गलियारे में पेप्सिको कंपनी के बाटलिंग प्लांट पर काम चल रहा है। प्लांट के शुरू होने के बाद हर दिन तीन लाख लीटर दूध की जरूरत होगी। जो क्षेत्र के पशु पालकों से खरीदा जाएगा। इस प्लांट का काम करीब 40 फीसदी पूरा हो चुका है।

गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि ज्ञान सीपी मिल्क नाम से प्लांट खोल रहा है। 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की गई है। अगस्त में प्लांट का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पशुपालकों को दूध बेचने के लिए परेशान नहीं होना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed