फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mountaineer Uma Singh Ritesh hoisted tricolor on top of continent of Africa

गर्व: पर्वतारोही उमा सिंह रितेश ने अफ्रीका महाद्वीप की चोटी पर लहराया तिरंगा, 28 राज्यों की राजधानी तक कर चुके हैं साइकिल से यात्रा

Thu, 26 Aug 2021 08:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 26 Aug 2021 08:16 AM IST
सार

उमा सिंह रितेश साइकिल से लंबी यात्रा करते रहते हैं। अब इन्होंने पर्वतों की ऊंची चोटियों तक पहुंचकर देश का मान बढ़ाने का कार्य शुरू किया है।

विज्ञापन
Mountaineer Uma Singh Ritesh hoisted tricolor on top of continent of Africa
प्रेस क्लब सभागार में उमा सिंह रितेश का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमजारो पर तिरंगा फहराने वाले पर्वतारोही खजनी तहसील के गोरसैरा निवासी उमा सिंह रितेश का बुधवार को प्रेस क्लब सभागार में स्वागत किया गया। रितेश इससे पहले 28 राज्यों की राजधानी तक साइकिल से यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन


खजनी तहसील क्षेत्र के गोरसैरा गांव निवासी उमा सिंह रितेश साइकिल से लंबी यात्रा करते रहते हैं। अब इन्होंने पर्वतों की ऊंची चोटियों तक पहुंचकर देश का मान बढ़ाने का कार्य शुरू किया है। इसी क्रम में बीते 15 अगस्त को उमा सिंह रितेश अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलीमजारो तक पहुंचे थे।
विज्ञापन


रितेश ने बताया कि चोटी की ऊंचाई 19340 फीट है। साइकिल से अफ्रीका गए रितेश ने 15 अगस्त की सुबह सात बजे पर्वत की चोटी पर पहुंचकर तिरंगा लहराया। बुधवार को गोरखपुर आए उमा सिंह रितेश का ग्राम प्रधान दिलीप कुमार सिंह, संदीप त्रिपाठी, कृष्ण सैनी, राहुल सिंह, सूरज शाह, राहुल यादव बादल, संजय सिंह, बैजनाथ सिंह, रमा सिंह आदि ने माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed