फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Moti Pokhara will get Sanjeevani, will be cleaned

Gorakhpur News: मोती पोखरे को मिलेगी संजीवनी, होगी सफाई

Wed, 31 Jul 2024 07:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 31 Jul 2024 07:05 AM IST
विज्ञापन
Moti Pokhara will get Sanjeevani, will be cleaned
गोरखपुर। अमृत योजना के तहत नगर निगम शहर के तालाबों की सफाई और उनका सुंदरीकरण करवाया जा रहा है। तालाबों के अंदर जलीय जीवों को भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन मिले इसके लिए एरेटर से उनकी सफाई होगी। साउथ अफ्रीका में काम कर चुकी एक फर्म ने इसमें रुचि दिखाई है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत मोती पोखरे की सफाई की जिम्मेदारी इसे दी गई है। यदि यह सफल रहा तो शहर के बाकी पोखरों की सफाई का जिम्मा भी फर्म को दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

बशारतपुर स्थित मोती पोखरे की सफाई वेलिएंट इंटैक प्राइवेट लिमिटेड एरेटर से करेगी। यह छोटे-छोटे बुलबुलों की मदद से पानी को साफ करता है। एरेटर तालाब के बाहर से ऑक्सीजन को तालाब के तल तक ढकेलता है। लाभकारी बैक्टीरिया को पनपने और गुणा करने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। यह तालाब के पानी में मुक्त ऑक्सीजन को घोलने का काम करता है।
विज्ञापन

-
जलीय जीवों को भी लाभ
तालाब के पानी को साफ करने के लिए यदि किसी केमिकल का उपयोग किया जाता है तो उससे जलीय जीवों को नुकसान पहुंच सकता है। लेकिन एरेटर के साथ ऐसी कोई समस्या नहीं है। नगर निगम के मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि फर्म को पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में मोती पोखरे को साफ करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रयोग सफल रहा तो इसी तरीके से शहर के अन्य तालाबों की भी सफाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed