{"_id":"64f79b87c6b7ad25b60faf65","slug":"mothers-observed-halshasti-fast-for-the-longevity-of-their-children-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-295439-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने रखा हलषष्ठी व्रत
Wed, 06 Sep 2023 02:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:50 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। संतान की दीर्घायु के लिए माताओं ने मंगलवार को हल षष्ठी पर्व श्रद्धा और भक्ति के माहौल में मनाया। माताओं ने व्रत रखकर संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया।
महिलाओं ने सुबह महुआ का दातुन करने के बाद पूरे शरीर में दही का लेपन कर स्नान किया। इसके बाद पूजन स्थल को गोबर से लीप कर चौक बनाने के बाद कुश, पलाश और महुआ की डालियों को एक साथ गाड़कर हल षष्ठी माता की स्थापना की।
माताओं ने पूजा स्थल पर ही सामूहिक रूप से हलषष्ठी व्रत की कथा सुनी। शहर के गोरखपुर विश्वविद्यालय, बेतियाहाता, बशारतपुर, पादरी बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर महिलाएं सामूहिक रूप से पूजन- अर्चन करती नजर आईं। पूजन के बाद महिलाओं ने करमुआ का साग, तिन्नी का चावल, गुड़ की चाय आदि ग्रहण कर व्रत का पारण किया।