फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mother of 10 children got married with lover after panchayat

Gorakhpur News: पंचायत के बाद 10 बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी

Sat, 29 Apr 2023 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 29 Apr 2023 03:12 AM IST
विज्ञापन
Mother of 10 children got married with lover after panchayat
बड़हलगंज के ददरी गांव में आयोजित शादी समारोह में मौजूद लोग।
बड़हलगंज क्षेत्र के ददरी गांव का मामला, कॉलेज के प्रबंधक ने दोनों को नौकरी व रहने की जगह दी
विज्ञापन





चिल्लूपार। इलाके में इन दिनों एक शादी चर्चा में है। हो भी क्यों न, क्योंकि दुल्हन 10 बच्चे की मां है। इस शादी का वीडियो भी वायरल हो गया है। महिला (पति की मौत छह साल पहले हो चुकी है) का प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोगों की मौजूदगी में पंचायत के बाद शुक्रवार को मंदिर में दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। दंपती को स्कूल में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र और रहने के लिए परिसर में आवास दिया गया।
देवरिया जिले के नकइल निवासी बालेंद्र यादव (40) अविवाहित था। जबकि सोनी शर्मा ( 42) बड़हलगंज क्षेत्र के ददरी गांव की रहने वाली हैं। काफी दिनों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक साल पहले महिला चार बच्चों को लेकर बालेेंद्र के साथ चली गई थी, जबकि छह बच्चे घर पर ही थे। कुछ दिन पहले सोनी जब ददरी गांव पहुंची तो इसकी भनक गांव के लोगों को लगी। गुरुकुल पीजी काॅलेज ददरी के प्रबंधक जयप्रकाश शाही व प्रधान के प्रतिनिधि की मौजूदगी में पंचायत कर दोनों की शादी शुक्रवार को गांव के शिव मंदिर में करा दी गई।
विज्ञापन




प्रबंधक जयप्रकाश शाही और प्रधान के प्रतिनिधि सतीश शाही ने कहा कि दोनों के बीच पांच साल से प्रेम संबंध था। एक साल से दोनों फरार थे। दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और मंदिर में ग्रामीणों की मौजूदगी में शादी कर ली। शादी के बाद दुल्हन सोनी को बालेंंद्र के साथ ग्रामीणों ने विदा कर दिया। बच्चे भी साथ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




गुरुकुल पीजी कॉलेज के प्रबंधक जयप्रकाश शाही ने विवाहित जोड़े को मौके पर ही काॅलेज में नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र देते हुए परिसर में स्थित कर्मचारी आवास में रहने की जगह भी दी। प्रबंधक और प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि महिला को सरकार से मिलने वाली सुविधाएं भी दिलाई जाएंगी। इस दौरान ज्ञानजी शाही, सुभाष शाही, चंद्रिका चौहान, राजेंद्र उर्फ चंडी शाही, मनोज शाही, बलवंत शाही, रामपति प्रसाद, घनश्याम विश्वकर्मा, रामनरायन चौधरी, अनीष शाही, विनोद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed