फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   mother beat and burn daughters in Gorakhpur

UP: थानेदार के सामने मां की शिकायत लेकर पहुंचीं बच्चियां, बोलीं- हमें रोज पीटती और गर्म चाकू से दागती है

Mon, 19 Dec 2022 03:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Dec 2022 03:07 PM IST
सार

सिकरीगंज थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बच्चियां शनिवार को अपनी सौतेली मां के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची थीं। बच्चियों के शरीर पर चोट के निशान थे। केस दर्ज कर बच्चियों को अस्पताल में मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
mother beat and burn daughters in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला समाने आया है। यहां मासूम बच्चियों ने अपनी मां के खिलाफ थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि मां रोज हमें मारती पीटती है और चाकू गर्मकर दागती भी है। यह सुनकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पुलिस भी केस दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


मामला गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना के कुई बाजार का है, जहां तीन मासूम बहनें अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना से परेशान हैं। पीड़ित बच्चियों ने बताया कि उनकी सौतेली मां उन्हें हमेशा मारती है। तकलीफ देने के लिए गर्म चाकू से दागती है। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया कि अब उनकी मां उन्हें परेशान नहीं करेगी।
विज्ञापन


15 वर्षीय बड़ी बहन ने थानेदार को बताया कि मेरे पिता शराबी है, छह माह पहले मेरी मां उन्हें छोड़कर चली गई। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी कर ली। सौतली मां घर में आते ही उन्हें मारने पीटने लगी। ढंग से खाने पीने के लिए भी नहीं देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकरीगंज थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बच्चियां शनिवार को अपनी सौतेली मां के खिलाफ शिकायत लेकर पहुंची थीं। बच्चियों के शरीर पर चोट के निशान थे। केस दर्ज कर बच्चियों को अस्पताल में मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed