{"_id":"6a5a9a629f054eee4f036cf5","slug":"mother-and-sister-level-serious-allegations-against-three-individuals-viral-post-and-video-to-be-investigated-as-well-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1389491-2026-07-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहुल की मौत का मामला: युवा विज्ञानी की मौत मामले में आए शिक्षकों के नाम, परिवार ने लगाए इन 3 लोगों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल की मौत का मामला: युवा विज्ञानी की मौत मामले में आए शिक्षकों के नाम, परिवार ने लगाए इन 3 लोगों पर आरोप
Sat, 18 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:40 AM IST
सार
राहुल की मां और बहन ने दो शिक्षा संस्थानों के प्रोफेसर और कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घरवालों का कहना है कि राहुल पिछले कई महीनों से मानसिक दबाव और प्रताड़ना का सामना कर रहे थे। उन्होंने कुछ लोगों से जान का खतरा होने की आशंका भी जताई थी।
विज्ञापन
मृतक राहुल सिंह की फाइल फोटो।
विस्तार
युवा विज्ञानी राहुल सिंह की लखनऊ के एक होटल में हुई संदिग्ध मौत के मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। मामले में दो शिक्षा संस्थानों के दो वरिष्ठ शिक्षकों समेत चार लोगों के नाम सामने आने से शिक्षा संस्थानों में चर्चा तेज हो गई है।
विज्ञापन
राहुल की मां और बहन ने दो शिक्षा संस्थानों के प्रोफेसर और कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। घरवालों का कहना है कि राहुल पिछले कई महीनों से मानसिक दबाव और प्रताड़ना का सामना कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कुछ लोगों से जान का खतरा होने की आशंका भी जताई थी। परिजन राहुल के सोशल मीडिया पर किए गए कथित पोस्ट और एक वीडियो का भी हवाला दे रहे हैं। उनका कहना है कि इन सामग्रियों में राहुल ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी और कुछ लोगों का जिक्र किया था।
विज्ञापन
हालांकि वायरल हो रहे पोस्ट और वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इनकी सत्यता और पूरे मामले से इनके संबंध की जांच कर रही है।