{"_id":"66c581c8af72c066eb02f528","slug":"mother-and-sister-died-after-eating-samosa-and-cheese-curry-in-gorakhpur-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बेटे ने मां- बहन के लिए बाजार से लाया समोसा-पनीर, खाने पर तबीयत बिगड़ी; भाई-बहन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बेटे ने मां- बहन के लिए बाजार से लाया समोसा-पनीर, खाने पर तबीयत बिगड़ी; भाई-बहन की मौत
Wed, 21 Aug 2024 11:27 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 21 Aug 2024 11:27 AM IST
सार
गीडा इलाके में रक्षाबंधन के मौके पर पनीर की सब्जी और समोसा खाने के बाद सोमवार रात भाई-बहन की तबीयत बिगड़ गई। भोर में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय पहले भाई और फिर विवाहित बहन ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद दोनों के शव लेकर परिजन अपने घर चले गए। फिलहाल पुलिस इसे फूड पॉइजनिंग मानकर जांच कर रही है। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आस-पास की दुकानों से पनीर और समोसा के नमूने लिए। इसे जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
मृतक बहन व भाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गीडा इलाके में रक्षाबंधन के मौके पर पनीर की सब्जी और समोसा खाने के बाद सोमवार रात भाई-बहन की तबीयत बिगड़ गई। भोर में तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय पहले भाई और फिर विवाहित बहन ने दम तोड़ दिया। मौत के बाद दोनों के शव लेकर परिजन अपने घर चले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस इसे फूड पॉइजनिंग मानकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आस-पास की दुकानों से पनीर और समोसा के नमूने लिए। इसे जांच के लिए भेजा गया है।
खजनी थाना क्षेत्र के कठघर गांव निवासी सीमा पति से संबंध टूटने के बाद अपने मायके बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में भाइयों के साथ रहने लगीं। बाद में उन्होंने गीडा में किराये पर कमरा लेकर वहां एक फैक्टरी में मजदूरी शुरू की। सीमा के बेटे विकास (14) और विवाहित बेटी पूजा (21) भी मां के साथ ही रहते थे। सोमवार को सीमा अपने दोनों भाइयों को राखी बांधने बेटी पूजा के साथ मड़हा गई थीं। बेटा विकास किराए के कमरे में अकेला था। देर शाम चार बजे मां-बेटी लौट आईं।

घटनास्थल पर पहुंच जांच करते पुलिस के अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पास के दुकान से बेटा पनीर और समोसा खरीद कर ले आया। पनीर की सब्जी के साथ ही भाई-बहन ने समोसा भी खाया। भोर में तीन बजे भाई-बहन की तबीयत बिगड़ी तो मां उन्हें पास के अस्पताल में ले गईं। इंजेक्शन लगाने के बाद आराम मिलने पर वह उन्हें घर लेकर चली आईं।
भाेर में फिर तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल ले जाते समय पहले विकास की मौत हो गई, थोड़ी ही देर में बहन पूजा ने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद बेटे का शव लेकर सीमा अपने मायके मड़हा चली गई तो वहीं पूजा का शव उसके ससुरालवाले छितौना बुजुर्ग गांव ले गए।
पुलिस को जब घटना की जानकारी हुई तो गीडा और बेलघाट पुलिस ने दोनों गांवों में पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर, एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।

सैंपलिंग करते खाद्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
15 साल पहले पति ने छोड़ा, बच्चों को खुद पाल रही थीं सीमा
सीमा का मायका बेलघाट थाना क्षेत्र के मड़हा गांव में है। उनकी शादी खजनी थाना क्षेत्र के कटघर गांव निवासी दूधनाथ से हुई थी। वह करीब 15 वर्ष से अपने पति से अलग मायके में अपने भाई संतोष और संतु के साथ रह रही थीं। पिछले 10 वर्ष से गीडा में रहकर वह फैक्टरी में मजदूरी करती थीं। बच्चे भी साथ में ही रहते थे। सीमा के तीन बच्चे हैं।
बड़ी बेटी नेहा की सात साल पहले शादी हो चुकी है। वह अपने घर है। पूजा की शादी पिछले साल दिसंबर में छितौना बुजुर्ग गांव के झम्मन गुप्ता के बेटे महेंद्र से हुई थी। महेंद्र कमाने दिल्ली गया है, इसलिए पूजा अपने मां के पास आई थी। विकास सबसे छोटा है, वह पढ़ाई कर रहा था। मौत के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है।
एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गीडा इलाके में अपने मां के साथ रहने वाले भाई-बहन की भोर में तबीयत बिगड़ने के बाद सुबह उनकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। प्रथमदृष्टया मौत की वजह फूड पॉइजनिंग लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति पूरी तरह से साफ हो जाएगी।