{"_id":"658dda9f52797323f70573f1","slug":"morning-walk-in-dense-fog-can-be-dangerous-avoid-it-gorakhpur-news-c-7-1-gkp1006-415522-2023-12-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: घने कोहरे में सुबह की सैर हो सकती है खतरनाक, करें परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: घने कोहरे में सुबह की सैर हो सकती है खतरनाक, करें परहेज
Fri, 29 Dec 2023 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 10:18 AM IST
सार
गोरखपुर डॉक्टरों की सलाह है कि घने कोहरे में सुबह की सैर से परहेज करें। यह खतरनाक हो सकता है। सुबह जल्दी टहलने वालों के लिए खतरा बढ़ गया है। तापमान अधिक होने के बावजूद सुबह घना कोहरा हो रहा है, जो शरीर के लिए नुकसान दायक है।
विज्ञापन
गोरखपुर में शीतलहर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिसंबर बीतने के साथ भले ही दिन और रात का तापमान अधिक बना हुआ है, लेकिन भोर में घना कोहरा छाने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह घने कोहरे ने मार्निंग वॉकर्स के लिए खतरा बढ़ा दिया है। वहीं, शाम को हवाएं चलीं तो गलन बढ़ गई। सर्दी के मौसम में सुबह की सैर को लेकर डॉक्टरों ने परहेज करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सुबह के समय नसों में खून का प्रवाह धीमा रहता है, जिससे दौड़ना या कठिन परिश्रम से हार्ट अटैक या व ब्रेन अटैक होने की आशंका बढ़ जाती है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की सुबह शहर के आसपास के इलाकों में घना कोहरा देखने को मिला। कोहरे के चलते लोग वाहन की लाइट जला रफ्तार धीमे कर सड़क पर चल रहे थे। कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 20-30 मीटर आगे भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान बाइक या अन्य वाहनों से घर से निकले लोग ठंड से बचने के लिए टोपी, मफलर से कान व सिर ढकने के साथ जैकेट व स्वेटर पहने हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हुआ। दिन में अधिकतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।
इसे भी पढ़ें: चार पहिया वाहन और बाइक में टक्कर, दो युवकों का एक-एक पैर कटा, कार सवार दो लोग भी घायल
बढ़ जाता है हृदयाघात का खतरा
सर्दियों में हार्ट अटैक के ज्यादा मामले बढ़ जाते हैं, क्योंकि फिजीकल एक्टीविटी कम होने व कोलेस्ट्रोल से भरपूर डाइट अधिक लेने से धमनियों में क्लाटिंग हो जाती है, जो हार्ट अटैक या डिजिज की आशंकाओं को बढ़ा देती है। डॉ. संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ठंड में पानी भी कम पिया जाता है, जिससे नसें सिकुड़ने लगती हैं। इस कारण हार्ट अटैक की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में मॉर्निग वॉक वाले जल्दी जाने की बजाए सुबह सात बजे के बाद जाएं, गर्म कपड़े पहन कर रखें, सिर पर कैप, हाथों में दस्ताने व पैरों में जुराब पहनें, गर्म भोजन करें व महिलाएं घरेलू कार्यो में गर्म पानी का उपयोग करें। सर्दियों में सुबह वातावरण में नमी रहती है और ये नमी ज्यादा खतरनाक होती है।
कोहरा में इन बातों का रखे ख्याल

- घना कोहरा हो या अधिक ठंड हो तो धूप निकलने पर ही घर से बाहर निकलें।
- शरीर को पूरी तरीके से ढक कर रखें साथ ही कानों को भी ढकें।
- अधिक सर्दी होने पर हल्की-फुल्की एक्सरसाइज या फिर एरोबिक एक्सरसाइज करें ।
- हृदय रोग से पीड़ित व्यक्ति सुबह की सैर पर जाने से परहेज करें।