{"_id":"6638dd6dc4da228a80005017","slug":"more-than-rs-60-lakh-was-stolen-from-three-houses-in-three-villages-of-gorakhpur-in-a-single-night-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ चोर: गोरखपुर के इन तीन गांवों में एक ही रात में 60 लाख रुपये की चोरी, पुलिस का दावा- गश्त लगातार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेखौफ चोर: गोरखपुर के इन तीन गांवों में एक ही रात में 60 लाख रुपये की चोरी, पुलिस का दावा- गश्त लगातार
Mon, 06 May 2024 07:09 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 06 May 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खजनी क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस के इकबाल और गश्त के दावों को चुनौती दी है। रविवार रात चोरों ने तीन गांवों के चार घरों में 60 लाख के सामान और नकदी की चोरी कर पुलिस के गश्त पर सवाल खड़ा कर दिया है। चोरी की सूचना के बाद फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खजनी थाने से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित रूद्रपुर गांव के निवासी चंद्रभूषण राम त्रिपाठी उर्फ रामधनी के घर में दीवार पर लगे कंटीले तारों को काट कर छत के रास्ते घर में घुसे चोर आलमारी, बॉक्स और सूटकेस में रखे कीमती गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
फॉरेसिंक विभाग की डॉग स्कवॉयड से घटनास्थल पर जांच कराते हुए
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को दी गई तहरीर में 30 लाख रुपये से अधिक के गहने चोरी हो जाने की जानकारी दी गई है। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य सोए हुए थे। उन्हें सुबह चोरी की जानकारी हुई। परिजनों ने इसकी सूचना तत्काल डॉयल 112 नंबर पर पुलिस को दी। रामधनी तिवारी चीनी मिल से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्षों से अपने परिवार के साथ पैतृक गांव में रहते हैं।
इसी प्रकार रूद्रपुर गांव के गायघाट मौजे के निवासी जितेंद्र यादव के घर के पीछे से छत के रास्ते भीतर घुसे चोरों ने नकद समेत करीब दो लाख रुपये के गहने चुरा लिए। जितेंद्र यादव मुंबई में रहकर राजमिस्त्री का काम करते हैं। वहीं, सरयां तिवारी गांव में स्वर्गीय झुनमुन बेलदार के पुत्रों निर्मल और रामसनेही के घर को चोरों ने निशाना बनाया और लाखों के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
कोठां गांव के दयालु तिवारी के घर में खिड़की का ग्रील काटकर घर में घुसे चोरों ने करीब 16 लाख रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। चोरी की सूचना के बाद खजनी सीओ ओंकारदत्त तिवारी, थानेदार गौरव राय कन्नौजिया फोरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड, सर्विलांस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा कर लिया जाएगा।