{"_id":"5fd672b48ebc3e41d57c2eb2","slug":"more-than-half-left-the-examination-csis-organized-in-two-shifts-at-30-centers-in-the-city-gorakhpur-city-news-gkp3767490194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे से अधिक ने छोड़ दी परीक्षा, शहर के 30 केंद्रों पर दो पालियों में हुआ सीएसआईएस का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे से अधिक ने छोड़ दी परीक्षा, शहर के 30 केंद्रों पर दो पालियों में हुआ सीएसआईएस का आयोजन
विज्ञापन
सेंट एंड्रयूज कॉलेज से यूपीपीएससी के परीक्षा दे कर बाहर निकलते।
- फोटो : GORAKHPUR CITY
आधे से अधिक ने छोड़ दी परीक्षा, शहर के 30 केंद्रों पर दो पालियों में हुआ सीएसआईएस का आयोजन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित कंबाइंड स्टेट इंजीनियरिंग सर्विसेज (सीएसआईएस) की परीक्षा रविवार को शहर के 30 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के लिए 13,926 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन 6,737 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 7189 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षार्थियों ने बताया कि पहले पेपर में हिंदी और दूसरे पेपर में करंट अफेयर्स को छोड़ दें तो मैकेनिकल विषय ने काफी मुश्किलें पैदा कीं। मैकेनिक्स, मैन्युुफैक्चरिंग और थरमोडायनॉमिक्स के सवालों ने खासा परेशान किया। दोनों ही पेपरों से 125-125 सवाल पूछे गए थे। एक पेपर 375 नंबर का था। माइनस मार्किंग से भी परीक्षार्थी मुश्किल में रहे। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9-11:30 बजे और दूसरी पाली की दोपहर 2- 4:30 बजे तक की रही। सोशल डिस्टेंसिंग के लिहाज से अभ्यर्थियों को समय से आधा घंटा पहले केंद्र में दाखिल कराया गया।
170 सवाल हल किए
दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा के अंदर कुल 170 सवालों को हल किया है। मैकेनिकल के पहले पेपर के सवाल दूसरे पेपर की अपेक्षा थोड़े घुमाकर पूछे गए थे। परीक्षा में सफल होने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन
-आशुतोष राय, सलेमपुर
तीन साल से कर रहा तैयारी
2017 से ही परीक्षा की तैयार कर रहा हूं। कुछ समय के लिए कोचिंग भी की थी। इधर, दो साल से सेल्फ स्टडी पर ध्यान दिया है। जितने सवाल हल किए हैं, शत-प्रतिशत सही होने की उम्मीद है।
-हिमांशु तिवारी, बड़हलगंज
माइनस मार्किंग का रखा ख्याल
पेपर में माइनस मार्किंग भी निर्धारित की गई थी। इसका ध्यान रखकर सवालों को हल किया है। जिनके बारे में निश्चित था, उन्हीं सवालों को हल किया है। दोनों पाली के पेपर सामान्य लगे। अच्छे नंबरों की उम्मीद है।
- अमित कुमार, गोरखपुर
अच्छा हुआ पेपर, सफल हो जाऊंगा
2017 से दिल्ली में रहकर कोचिंग ले रहा हूं। फिलहाल कोरोना की वजह से घर से ही ऑनलाइन तैयारी चल रही है। दोनों पाली के पेपरों की तुलना में मुझे पहला पेपर आसान लगा। दूसरा पेपर कठिन था। पेपर अच्छा होने से सफलता की उम्मीद जगी है।
- अमित प्रजापति, गोरखपुर