{"_id":"616e4be70dad041fca45b66f","slug":"more-than-57-thousand-got-vaccine-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: 57 हजार से अधिक को लगी वैक्सीन, महाभियान के तहत बने 305 बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: 57 हजार से अधिक को लगी वैक्सीन, महाभियान के तहत बने 305 बूथ
Tue, 19 Oct 2021 10:09 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:09 AM IST
सार
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि सुबह से ही बूथों पर लोग पहुंच रहे थे। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। लोग टीकाकरण के लिए अब आगे नहीं आ रहे हैं। अगर आते तो जल्द ही 35 लाख के लक्ष्य को हासिल कर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
कोराना वैक्सीन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोविड टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे महाभियान का असर सोमवार को नहीं दिखा। इसके लिए जिले भर में पहली बार 305 बूथ बनाए गए थे। इन बूथों पर एक लाख 14 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन 57114 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। हालांकि इस लक्ष्य के बाद जिले में टीकाकरण का आंकड़ा 30 लाख के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र में 40 से अधिक बूथ बनाए गए थे। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और संक्रामक रोग विभाग में दोपहर तक कुछ भीड़ रही। लेकिन दोपहर होते-होते सन्नाटा पसर गया। इस बीच हल्की बारिश ने भी लोगों के कदम रोक दिए।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि सुबह से ही बूथों पर लोग पहुंच रहे थे। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। लोग टीकाकरण के लिए अब आगे नहीं आ रहे हैं। अगर आते तो जल्द ही 35 लाख के लक्ष्य को हासिल कर लिया जा सकता है।
विज्ञापन
दूसरे दिन नहीं मिला कोई संक्रमित
सोमवार को 24 घंटे में कोरोना के एक भी मामले नहीं मिले हैं। इस पर विभाग ने राहत की सांस ली है। जबकि एक दिन पूर्व रविवार को तीन कोरोना संक्रमित मिले थे। सीएमओ ने बताया कि 4500 से अधिक नमूनों की जांच की गई है। इसमें कोई भी संक्रमित नहीं मिला है।
30 अगस्त के बाद से कोई मौत भी नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59429 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 58576 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस पांच रह गए हैं।