पर्यावरणीय ऑक्सीजन बढ़ाना है लक्ष्य: 50 लाख से अधिक रोपे जाएंगे पौधे, वन विभाग ने शुरू की नर्सरी
वन विभाग की तरफ से 20 लाख और अन्य सरकारी विभागों से 31 लाख पौधे रोपे जाएंगे। पौधरोपण की तैयारियों को लेकर शासन के निर्देश पर गोरखपुर जिले में वन विभाग इस बार 19 लाख 98 हजार 234 पौधे लगाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोरोना में ऑक्सीजन की जद्दोजहद ने लोगों के साथ वन विभाग को भी जागरूक कर दिया है। इस वर्ष वन विभाग जिले में 50 लाख पौधे रोपेगा। सरकारी नर्सरियों में इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। नवंबर से फरवरी तक 10 लाख पौधे रोपे जा चुके हैं। वन प्रभाग इस बार प्राकृतिक ऑक्सीजन को बढ़ाने के लिहाज से पौधरोपण करेगा। वन विभाग की तरफ से 20 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जबकि अन्य सरकारी विभागों की तरफ से 31 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
पौधरोपण की तैयारियों को लेकर शासन के निर्देश पर गोरखपुर जिले में वन विभाग इस बार 19 लाख 98 हजार 234 पौधे लगाएगा। अन्य 27 सरकारी विभागों को 31 लाख 52 हजार 464 पौधे लगाने होंगे। कुल मिलाकर जिले में 51 लाख 50 हजार 698 पौधे रोपे जाएंगे। वन विभाग ने इस बार किसी विभाग को लक्ष्य नहीं दिया है। सभी विभागों को पर्यावरण को सुरक्षित रखते हुए इसे बढ़ाने में अपनी सहमति के साथ सहयोग देना होगा।
डीएफओ विकास यादव ने बताया कि इस बार ऑक्सीजन को बढ़ावा देने वाले पर्यावरणीय पौधे को अधिक रोपा जाएगा। इसमें पीपल, पाकड़. बरगद के साथ एरिका पाम, जरबेरा डेजी पौधे खास होंगे। बताया कि पौधरोपण कब से किया जाना है, इसकी अभी आधिकारिक कोई सूचना नहीं आई है। लेकिन, पौधरोपण की तैयारी को देखते हुए हमारी नर्सरियों में पौधे तैयार हो चुके हैं।
कुछ पौधों को आने वाले दिनों में तैयार कर दिया जाएगा। अभी 10 लाख पौधे रोपे जा चुके हैं। पौधे रोपने के बाद तीन से चार महीने में लगभग चार से पांच फीट के हो जाते हैं। इनके बाद पौधरोपण करने में आसानी होती है। बताया कि 27 सरकारी विभाग मिलकर वन विभाग के साथ पौधे रोपेंगे।
इन विभागों के पास है जिम्मेदारी
वन विभाग के साथ अन्य 27 सरकारी विभागों को पौधरोपण करना है। इसमें पर्यावरण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, आवास विकास परिषद, औद्योगिक विकास प्राधिकरण, नगर विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, रेशम विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, उद्योग विभाग, विद्युत विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, रेलवे विभाग, रक्षा विभाग, उद्यान विभाग, गृह विभाग निर्धारित संख्या में पौधरोपण करेंगे।
इन प्रजातियों के पौधे को लगाए जाएंगे
गोरखपुर मंडल में लगाए जाने वाले पौधों का चयन भी कर लिया गया है। इसी हिसाब से नर्सरी में इन्हें तैयार किया जा रहा है। इनमें काफी हद तक तैैयार किए जा चुके हैं। इनमें खास तौर से जामुन, प्रोसोपिस, काला सिरस, बबूल, सबबूल, ढाक लगाए जाएंगे। र्ये इंधन वाली प्रजाति के पौधे होते हैं। इसके अलावा चारा पत्ती वाली प्रजातियों में पूला, संजना, नीम, वेसी, कचनार, बेर, बकैन के पौधे लगेंगे। इमारती लकड़ी में सेन, बांस, बबूल, महुआस सागौन के पौधे लगेंगे। फलदार प्रजातियों में इमली, कटहल, संजना, बेल के अलावा अमलतास, कैसिया, अशोक, कदम, चमेली, व अन्य के पौधे लगाए जाएंगे।
सबसे ज्यादा पौधे लगाने वाले पांच सरकारी विभाग
| ग्राम विकास विभाग | 17,63,300 पौधे |
| कृषि विभाग | 3,38,580 पौधे |
| पर्यावरण विभाग | 2,22,026 पौधे |
| उद्यान विभाग | 2,21,068 पौधे |
| राजस्व व पंचायती राज | 1,99,360 पौधे ( दोनों विभागों में बराबर) |