फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   more than 44 thousand people got vaccinated in gorakhpur

कोरोना पर वार: महाअभियान के तहत 44 हजार से अधिक लोगों को लगा टीका, दिनभर लगी रही लंबी लाइन

Tue, 31 Aug 2021 09:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 09:38 PM IST
सार

विभाग ने जिले भर में 142 बूथ बनाए थे। इनमें 133 बूथ सरकारी और नौ बूथ निजी अस्पतालों में शामिल थे। इन बूथों पर सुबह छह बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे। इसके बाद भी उनका नंबर पांच घंटे बाद ही आया।

विज्ञापन
more than 44 thousand people got vaccinated in gorakhpur
गोरखपुर जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए लगी लाइन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। लोग टीका लगवाने के लिए बूथों पर आ रहे हैं। मंगलवार को विभाग ने महाअभियान के तहत 44991 लोगों को कोविड का टीका लगवाया है। इसमें 37282 को पहली डोज और 7709 को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके बाद से जिले में टीका लगवाने वालों की संख्या 18 लाख 50 हजार के आसपास हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विभाग ने जिले भर में 142 बूथ बनाए थे। इनमें 133 बूथ सरकारी और नौ बूथ निजी अस्पतालों में शामिल थे। इन बूथों पर सुबह छह बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे। इसके बाद भी उनका नंबर पांच घंटे बाद ही आया। इन सबके बीच सबसे अधिक भीड़ महिला और संक्रामक रोग पर बने बूथ पर रही। यहां लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। लेकिन लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला पूरी तरह से शांत हो गया।
विज्ञापन


लाइन में लगे सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वैक्सीन की कोई कमी  नहीं है। जैसे-जैसे वैक्सीन मिल रही है। वैसे-वैसे बूथों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक संक्रमित मिला, तीन स्वस्थ हुए
गोरखपुर में मंगलवार को चार हजार नमूनों की जांच में केवल एक संक्रमित मिला है। जबकि तीन लोगों ने कोरोना को मात दी है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59395 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 585326 ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस अब केवल चार रह गए हैं। यही स्थिति रही तो दो से तीन दिनों में जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed