{"_id":"612e53506fd3a37be444ab62","slug":"more-than-44-thousand-people-got-vaccinated-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: महाअभियान के तहत 44 हजार से अधिक लोगों को लगा टीका, दिनभर लगी रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: महाअभियान के तहत 44 हजार से अधिक लोगों को लगा टीका, दिनभर लगी रही लंबी लाइन
Tue, 31 Aug 2021 09:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 31 Aug 2021 09:38 PM IST
सार
विभाग ने जिले भर में 142 बूथ बनाए थे। इनमें 133 बूथ सरकारी और नौ बूथ निजी अस्पतालों में शामिल थे। इन बूथों पर सुबह छह बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे। इसके बाद भी उनका नंबर पांच घंटे बाद ही आया।
विज्ञापन
गोरखपुर जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। लोग टीका लगवाने के लिए बूथों पर आ रहे हैं। मंगलवार को विभाग ने महाअभियान के तहत 44991 लोगों को कोविड का टीका लगवाया है। इसमें 37282 को पहली डोज और 7709 को दूसरी डोज लगाई गई है। इसके बाद से जिले में टीका लगवाने वालों की संख्या 18 लाख 50 हजार के आसपास हो गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विभाग ने जिले भर में 142 बूथ बनाए थे। इनमें 133 बूथ सरकारी और नौ बूथ निजी अस्पतालों में शामिल थे। इन बूथों पर सुबह छह बजे से ही लोग लाइन में लग गए थे। इसके बाद भी उनका नंबर पांच घंटे बाद ही आया। इन सबके बीच सबसे अधिक भीड़ महिला और संक्रामक रोग पर बने बूथ पर रही। यहां लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। लेकिन लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला पूरी तरह से शांत हो गया।
विज्ञापन
लाइन में लगे सभी लोगों को कोविड का टीका लगाया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। जैसे-जैसे वैक्सीन मिल रही है। वैसे-वैसे बूथों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
एक संक्रमित मिला, तीन स्वस्थ हुए
गोरखपुर में मंगलवार को चार हजार नमूनों की जांच में केवल एक संक्रमित मिला है। जबकि तीन लोगों ने कोरोना को मात दी है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59395 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें 585326 ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस अब केवल चार रह गए हैं। यही स्थिति रही तो दो से तीन दिनों में जिला कोरोना मुक्त हो जाएगा।