{"_id":"6a063af38eb1fcf5890d9f37","slug":"more-than-150-vehicles-were-challaned-during-the-checking-drive-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1320963-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चेकिंग अभियान में 150 से अधिक वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चेकिंग अभियान में 150 से अधिक वाहनों का चालान
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर मानीराम क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस ने बृहस्पतिवार को इंटरसेप्टर वाहन के जरिये सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने सहित यातायात नियमों के उल्लंघन पर 150 से अधिक वाहनों का चालान किया गया। कार्रवाई के दौरान कई चालकों ने नियमों को लेकर असंतोष भी जताया।
ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज राय ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने से हादसों की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए सख्ती जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि इंटरसेप्टर वाहन में लगे आधुनिक उपकरणों के जरिये बिना मानवीय हस्तक्षेप के स्वतः ई-चालान जारी किए जा रहे हैं ताकि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।