फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 100 vehicles were fined in accident-prone areas.

Gorakhpur News: दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में 100 से अधिक वाहनों का चालान

Thu, 18 Dec 2025 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
More than 100 vehicles were fined in accident-prone areas.
- परिवहन विभाग और यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सड़क हादसों को रोकने और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को जिले के दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया। थाना बेलीपार क्षेत्र में सब इंस्पेक्टर शैलेश यादव और उनकी टीम ने गोरखपुर-बड़हलगंज मार्ग स्थित कसिहार में जांच कर बिना हेलमेट 36 बाइक चालकों का चालान किया।

थाना गुलरिहा क्षेत्र में उप निरीक्षक श्रवण कुमार, कांस्टेबल दीनानाथ और रविशंकर की टीम ने बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले 25 लोगों का चालान किया। इसके साथ ही बाइक चलाते समय मोबाइल फोन पर बात करने वाले एक व्यक्ति और शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक अन्य व्यक्ति का भी चालान किया गया। पिपराइच थाना क्षेत्र के चुंगी चौराहे पर उप निरीक्षक बागेश दुबे की टीम ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 लोगों का चालान किया। इसके अलावा सरैया बाजार-भटहट मार्ग पर 38 बाइक चालकों का भी चालान किया गया। अभियान में परिवहन विभाग के यात्री कर अधिकारी विजय किशोर आनंद और रमापति भी मौजूद रहे। इस दौरान वाहन चालकों को रोड सेफ्टी और कोहरे में सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed