{"_id":"693b1d0c1182519ee50969f7","slug":"more-than-100-suspects-were-found-in-shanties-along-the-deoria-bypass-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1161871-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: देवरिया बाईपास के किनारे झुग्गियों में 100 से ज्यादा संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: देवरिया बाईपास के किनारे झुग्गियों में 100 से ज्यादा संदिग्ध
विज्ञापन
विज्ञापन
एसबीआई कार्यालय के पास कुछ झुग्गियां खाली, पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने बड़ी संख्या में रह रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। देवरिया बाईपास के किनारे भी झुग्गियों में 100 से अधिक संदिग्ध लोग रह रहे हैं। इन लोगों ने नाले पर झुग्गियां बना ली हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि एक से दो माह पहले ही ये यहां पर आए हैं। वहीं, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास भी बड़ी संख्या में संदिग्ध लोग रहते हैं।
बृहस्पतिवार को एसबीआई कार्यालय के पास स्थित कुछ झुग्गियां खाली मिलीं। आसपास के लोगों का कहना है कि ये लोग पिछले कुछ दिन से कम हो गए हैं। दिन में ज्यादातर नहीं रहते हैं। शाम होने के बाद वापस आ जाते हैं। नाले के स्लैब के ऊपर उन्होंने झुग्गी बनाई हैं। लोगों ने आशंका जताई कि ये लोग बार-बार ठिकाना बदलकर पहचान से बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
पंचमुखी हनुमान मंदिर के सामने काफी बड़ी संख्या में लोग रह रहे हैं, जिनकी पृष्ठभूमि की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्रशासन ने पहले कार्रवाई कर इन्हें यहां से हटाया था लेकिन अब दोबारा स्लैब पर कब्जा कर इन्होंने अपनी झोपड़ी बना ली है।
विज्ञापन