{"_id":"611fcc568ebc3e79a449ce33","slug":"more-than-10-thousand-got-vaccine-at-60-booths-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पर वार: गोरखपुर में 60 बूथों पर 10 हजार से अधिक को लगा टीका, दिनभर लगी रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पर वार: गोरखपुर में 60 बूथों पर 10 हजार से अधिक को लगा टीका, दिनभर लगी रही लंबी लाइन
Fri, 20 Aug 2021 09:09 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:09 PM IST
सार
कोविड टीकाकरण के लिए 53 बूथ सरकारी अस्पतालों और सात बूथ निजी अस्पतालों में बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह से ही लोग टीका लगवाने के लिए लाइन में लग गए थे।
विज्ञापन
वैक्सीन की डोज लेती युवती।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में कोविड टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को 60 बूथों पर 10 हजार 401 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया है। इसमें 7105 को पहली डोज और 3296 को दूसरी डोज लगाई गई है। मोहर्रम की वजह से बूथों पर अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ भी कम रही। इसकी वजह से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कोविड टीकाकरण के लिए 53 बूथ सरकारी अस्पतालों और सात बूथ निजी अस्पतालों में बनाए गए थे। इन बूथों पर सुबह से ही लोग टीका लगवाने के लिए लाइन में लग गए थे। अन्य दिनों की अपेक्षा महिला अस्पताल, संक्रामक रोग अस्पताल में भीड़ कम रही। ऐसे में लोगों को टीका लगवाने में आसानी हुई है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के एमआरआई बूथ पर तो केवल विदेश जाने वाले लोगों को कोविड का टीका लगाया गया है। जबकि संक्रामक रोग अस्पताल के बने बूथ पर कोवैक्सीन लगाई गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने लोगों से अपील की है कि लोग बूथों पर भीड़ न लगाएं। सभी लोगों को प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
कल लगेगी केवल दूसरी डोज
डॉ एनके पांडेय ने बताया कि शासन के निर्देश पर शनिवार को बूथों पर केवल दूसरी डोज लगाई जाएगी। ऐसे में पहली डोज के लिए लोग सोमवार को बूथों पर पहुंचे,जिससे की बूथों पर अनावश्यक भीड़ न बढ़ने पाएं। बताया कि दूसरी डोज के लिए भी बूथों की संख्या 50 से अधिक रहेगी। इससे लोगों को टीका लगवाने में सहूलियत रहेगी।
एक कोरोना संक्रमित मिला
कोरोना संक्रमण की जांच में शुक्रवार को केवल एक संक्रमित मिला है। वह भी ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है। 28 अगस्त के बाद से ही कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59387 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58521 ने कोरोना को मात दे दी है। 848 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 13 रह गए हैं।
एक कोरोना संक्रमित मिला
कोरोना संक्रमण की जांच में शुक्रवार को केवल एक संक्रमित मिला है। वह भी ग्रामीण क्षेत्र का रहने वाला है। 28 अगस्त के बाद से ही कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59387 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58521 ने कोरोना को मात दे दी है। 848 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस 13 रह गए हैं।