फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More than 1 crore saplings planted free in Gorakhpur-Basti division

निशुल्क लगाए जाएंगे गोरखपुर-बस्ती मंडल में 1.95 करोड़ से अधिक पौधे, वन विभाग तैयार करेगी सूची

Tue, 16 Jun 2020 09:51 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 16 Jun 2020 09:51 AM IST
विज्ञापन
More than 1 crore saplings planted free in Gorakhpur-Basti division
पौधरोपण - फोटो : Social media

वन विभाग की तरफ से बरसात में पौधरोपण को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इसके साथ ही वन विभाग को सभी अन्य सरकारी विभागों को फलदार पौधे, छायादार पौधे का वितरण भी करना है। शुक्रवार को ही शासन ने पिछली बार की तरह ही पौधरोपण निशुल्क कर दिया है। पूरे प्रदेश में लगभग 25 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे। वन विभाग को सभी पौधे नर्सरियों में तैयार कर निशुल्क देना होगा। शासन के अनुसार वृक्षारोपण को लेकर दिए गए गाइडलाइन के अनुसार पौधरोपण सहित वितरण भी किया जाना है।

विज्ञापन


वन विभाग की नर्सरियों में पौधरोपण वाले पौधे तैयार किए जा रहे हैं। यहां अमरुद, कटहल, आम, जामुन, महुआ, बादाम, नीबू, बांस, आंवला, मुनगा, करंज, नीम, हर्रा, पपीता, सीता फल, बेल, गुलमोहर, पेलटाफॉर्म, सफेद शिरीष, कचनार, अमलतास, अनार, अर्जुन, सागौन, बकैन, जंगल जलेबी, रामफल, कुल्लू, कुसुम, मुंडी, पीपल, शीशम, सिस्सू, इमली, बहेड़ा आदि प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही आम लोगों को घर तक पहुंचाकर भी पौधे वितरण किए जाएंगे। डीएफओ अविनाश कुमार ने बताया कि पिछली बार निशुल्क पौधे सभी विभागों को दिए गए थे। इसे लेकर शासन की गाइडलाइन शुक्रवार को आ गई है। इस वर्ष भी पूरे प्रदेश में वन विभाग निशुल्क पौधे विभागों को देगा। गोरखपुर और बस्ती मंडल में कुल 1,95,33,540 पौधे लगाए जाएंगे। यह कार्यक्रम 1 से 7 जुलाई के बीच किसी भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

यहां लगाए जाएंगे पौधे

वन महोत्सव के दौरान, वन विभाग व अन्य सरकारी विभागों की तरफ से निशुल्क पौधा प्रदान योजना में निजी भूमियों पर, कृषि भूमि पर, सामुदायिक भूमि जैसे, मुक्तिधाम, कब्रिस्तान, रोड किनारे, गोठान-चारागाहों पर, राजकीय भूमि जैसे-थाना, अस्पताल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, न्यायालय, स्कूल-कॉलेज, आश्रम छात्रावास के अलावा नदियों के केचमेंट एरिया में निशुल्क पौधे वितरण किए जाएंगे।

गोरखपुर बस्ती मंडल में पौधरोपण का संख्या
  • गोरखपुर मंडल- 11714010 पौधे
  • बस्ती मंडल- 7819530 पौधे

लखनऊ में लगाए जाएंगे सबसे अधिक पौधे
वन विभाग की तरफ से लखनऊ में सबसे अधिक पौधरोपण किया जाएगा। इस बार लखनऊ मंडल में 28608690 पौधरोपण किए जाएंगे। इसके बाद कानपुर तीसरे नंबर पर अयोध्या में पौधरोपण होगा। पौधरोपण किए जाने के मामले में गोरखपुर पूरे प्रदेश में 13वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed