{"_id":"61fe4ae47a2b2227b80b80aa","slug":"more-than-1-5-lakh-people-not-received-second-dose-of-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डेढ़ लाख से अधिक लोगों को अभी नहीं लगी है टीके की दूसरी डोज, बन सकता है खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डेढ़ लाख से अधिक लोगों को अभी नहीं लगी है टीके की दूसरी डोज, बन सकता है खतरा
Sat, 05 Feb 2022 03:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 05 Feb 2022 03:31 PM IST
सार
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीके का बूस्टर डोज लेना अनिवार्य, चुनाव और शादी समारोहों को देखते हुए सतर्कता जरूरी।
विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन लगवाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने अभी कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज नहीं ली है। ऐसे लोग कोरोना संक्रमण से तभी पूरी तरह से सुरक्षित हो सकेंगे, जब टीके की दोनों डोज लगवा लेंगे। 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को टीके का बूस्टर डोज भी अनिवार्य है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि जिले में कोरोना का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन चुनाव और शादी समारोहों को देखते हुए सतर्कता ज्यादा जरूरी है। अपील की है कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग कोरोना टीकाकरण करवाएं और जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य लगाएं।
बताया कि टीका लगने के बाद भी कोरोना हो सकता है, लेकिन टीका कोरोना होने पर बीमारी की गंभीरता से बचाता है और मौत की आशंका को काफी कम कर देता है। बताया कि टीके की डोज लेने के बाद भी भीड़भाड़ में जाने वाले मास्क, दो गज की दूरी और हाथों की स्वच्छता सहित अन्य नियमों का पालन करें तो संक्रमण से बचा जा सकता है।

भीड़भाड़ में जाते हैं तो इन नियमों का करें पालन...
- बीमारी से बचाव के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क पहने।
- मास्क को बाहर से न छुएं और हमेशा डोरी के जरिये उतारें।
- हाथों के जरिये बीमारी न हो इसके लिए पहली बार हाथों को दो मिनट तक साबुन पानी से धोएं।
- 70 फीसदी से अधिक एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का हाथों की स्वच्छता के लिए इस्तेमाल करें।
- बेल्ट, पर्स, जूता, मोबाइल सैनिटाइज करते रहें और कलाई घड़ी व ज्वेलरी आदि से परहेज करें।
- घर में बाहर से आने वाली हर सामग्री को सैनिटाइज करें और 24 घंटे के बाद इस्तेमाल करें।