फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   More booths will be built for vaccination for two days

गोरखपुर में कोरोना पर वार: वैक्सीन की किल्लत हुई दूर, विभाग के पास 58 हजार डोज

Mon, 09 Aug 2021 11:05 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 09 Aug 2021 11:05 AM IST
सार

 शनिवार को सिर्फ 2200 डोज ही कोविशील्ड वैक्सीन के बचे थे। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 25700 डोज कोविशील्ड के मिले हैं। इसे रविवार को अलग-अलग जिलों में बांट दिया गया है।

विज्ञापन
More booths will be built for vaccination for two days
कोरोना टीकाकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में कोरोना टीकाकरण के बीच सोमवार को वैक्सीन की किल्लत नहीं होगी। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 44300 डोज मिल गई है। इनमें कोवैक्सीन का 33 हजार डोज शामिल हैं। इसके बाद से विभाग के पास कोवैक्सीन और कोविशील्ड मिलाकर 58 हजार से अधिक डोज हो गए हैं। अगले दो दिनों तक टीकाकरण के लिए अधिक बूथ बनाए जाएंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग को सबसे ज्यादा किल्लत वैक्सीन को लेकर थी। करीब 85 फीसदी बूथों पर कोविशील्ड डोज ही लगाई जाती है। शनिवार को सिर्फ 2200 डोज ही कोविशील्ड वैक्सीन के बचे थे। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 25700 डोज कोविशील्ड के मिले हैं। इसे रविवार को अलग-अलग जिलों में बांट दिया गया है। विभाग के मुताबिक को-वैक्सीन के पर्याप्त डोज उपलब्ध है। जबकि जिले में इसके 15 फीसदी बूथ ही बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शनिवार को करीब 18 हजार डोज था। इसमें से डेढ़ हजार डोज लगाया गया था। रविवार को को-वैक्सीन 18 हजार 600 डोज और मिल गए हैं। इसके बाद विभाग के पास करीब 33 हजार डोज को-वैक्सीन की हो गई है। विभाग अब को-वैक्सीन के टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने की सोच रहा है। अपर निदेशक स्वास्थ्य कार्यालय के चीफ फार्मासिस्ट डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि शनिवार और रविवार को वैक्सीन की खेप मिली। इसमें से गोरखपुर को 44 हजार 300 डोज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


24 घंटे में मिले दो कोरोना संक्रमित, दो हुए स्वस्थ
कोरोना संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। चार हजार से अधिक नमूनों की जांच में रविवार को मात्र दो लोगों में कोरोना संक्रमण मिला। जबकि दो मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 28 जुलाई के बाद से ही मौत न होने स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59376 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 58505 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 848 की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज 13 रह गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed