फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Moon sighted, Bakrid will be celebrated on 29th

Gorakhpur News: चांद दिखा, 29 को मनाई जाएगी बकरीद

Tue, 20 Jun 2023 03:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 03:02 AM IST
विज्ञापन
Moon sighted, Bakrid will be celebrated on 29th
- तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी ने किया ऐलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। इस्लामी माह जिलहिज्जा का चांद सोमवार को देखा गया। तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत की चांद कमेटी के मुफ्ती-ए-शहर अख़्तर हुसैन मन्नानी, नायब काजी मुफ्ती मोहम्मद अजहर शम्सी, मुफ्ती मुनव्वर रजा, कारी अफजल बरकाती, मौलाना गुलाम अहमद व मुफ्ती मेराज अहमद कादरी ने ऐलान किया कि जिलहिज्जा की पहली तारीख मंगलवार 20 जून को होगी।
बृहस्पतिवार 29 जून को ईद-उल-अजहा (बकरीद) अकीदत व रवायत के मुताबिक मनाई जाएगी। वहीं 29, 30 जून व एक जुलाई को लगातार तीन दिन तक कुर्बानी की जाएगी। उलमा किराम ने अमन, शांति व भाईचारा बनाए रखने और सफाई का खास ख्याल रखने की अपील की है।
विज्ञापन

तैयारियां शुरू, खरीदा जाने लगा बकरा
बकरीद को लेकर बकरों की खरीदारी शुरू हो गई है। गली मोहल्ले में कुर्बानी के बकरे बिक रहे हैं। पर्व के करीब आते ही जामा मस्जिद उर्दू बाजार के बाहर, इलाहीबाग, खूनीपुर, जाहिदाबाद, शाहमारूफ, अस्करगंज, तुर्कमानपुर, रसूलपुर, गोरखनाथ, रहमतनगर, उंचवा, जाफरा बाज़ार सहित कई जगहों पर कुर्बानी के जानवरों का बाज़ार लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed