फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Monsoon trough will move from south to north...there will be heavy rain

Gorakhpur News: दक्षिण से उत्तर की ओर बढ़ेगी मानसून ट्रफ...होगी झमाझम बारिश

Wed, 31 Jul 2024 07:17 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
Monsoon trough will move from south to north...there will be heavy rain
गोरखपुर। पाकिस्तान से मध्य प्रदेश के रास्ते बंगाल की खाड़ी तक बनने वाले मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में चला गया है, जिस वजह से एक सप्ताह से बारिश नहीं हो रही है। तेज गर्मी के चलते लोग परेशान हैं। लेकिन, अगले चार से पांच दिनों में यह मानसून ट्रफ के दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा, जिससे पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश होने की संभावना है। हालांकि एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण के चलते बुधवार को भी बारिश का अनुमान जताया गया है।
विज्ञापन


मानसून ट्रफ सक्रिय होने और औसत समुद्र तल पर अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में होने के कारण मौसम का मिजाज पिछले एक सप्ताह से बदला हुआ है। बारिश नहीं होने और दिन में तीखी धूप के साथ उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। दिन और रात का अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह बादल तो छाए पर दिन चढ़ने के साथ तीखी धूप परेशान करती रही।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ अश्वनी कुमार ने बताया कि दक्षिण में सक्रिय मानसून ट्रफ के धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके परिणाम स्वरूप चार से पांच दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम बदलने के साथ बारिश का सिलसिला फिर शुरू हो जाएगा। इस बीच बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
क्या होता है मानसून ट्रफ


मानसून ट्रफ एक लंबा कम दबाव वाला क्षेत्र है जो पाकिस्तान के उपर कम गर्मी से लेकर बंगाल की खाड़ी के मुख्य भाग तक फैला हुआ है। यह मानसून परिसंचरण की अर्ध-स्थायी विशेषता में से एक है। आम तौर पर मानसून ट्रफ का पूर्वी भाग कभी दक्षिण की ओर और कभी उत्तर की ओर दोलन करता है। दक्षिण की ओर जाने के परिणामस्वरूप देश के प्रमुख भागों में सक्रिय/जोरदार मानसून होता है। इसके विपरीत, इस ट्रफ के उत्तर की ओर पलायन से बड़े हिस्से में मानसून की स्थिति टूट जाती है। हालांकि, इससे हिमालय की तलहटी में भारी बारिश होती है। कभी-कभी ब्रह्मपुत्र नदी में बाढ़ आ जाती है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed