फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Monkey pox infected found in Nepal, instructions to remain alert

Gorakhpur News: नेपाल में मिले मंकी पाॅक्स के संक्रमित, सतर्क रहने के निर्देश

Sat, 21 Dec 2024 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Monkey pox infected found in Nepal, instructions to remain alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। नेपाली स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक सऊदी अरब से लौटे एक नेपाली में ‘’मंकी पॉक्स’’’’ संक्रमण की पुष्टि के बाद और अधिक सतर्कता बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. प्रकाश बुढ़ाथोकी ने बताया कि मंत्रालय, स्वास्थ्य सेवा विभाग, महामारी विज्ञान और रोग नियंत्रण प्रभाग, अस्पतालों और प्रयोगशालाओं द्वारा निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
मंत्रालय ने एक बयान जारी कर सभी से अनुरोध किया कि वे जागरूक रहें और यदि उनमें मंकी पॉक्स जैसे लक्षण हों तो अस्पताल जाएं और उचित सलाह लें या मंत्रालय के हॉटलाइन नंबर-1115 पर संपर्क करें। तनहूं का 36 वर्षीय व्यक्ति जो हाल ही में सऊदी अरब से लौटा है। उसमें मंकी पॉक्स के लक्षण मिले जो काठमांडू के एक निजी अस्पताल में आया था। शनिवार को जब सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशाला टेकू में नमूनों का परीक्षण किया गया तो मंकीक्स की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

मंत्रालय ने कहा कि उनका इलाज शुक्रराज ट्रॉपिकल एंड कम्युनिकेबल डिजीज हॉस्पिटल टेकू में किया जा रहा है और उसकी स्थिति सामान्य है। इससे पहले जून में नेपाल आई एक विदेशी महिला को भी मंकी पॉक्स होने की पुष्टि हुई थी। मंकी पॉक्स वायरस फैलने वाला संक्रामक रोग है। संक्रमित व्यक्ति या जानवर के संपर्क में आने पर, घाव संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से संक्रमित तरल पदार्थों के संपर्क में आने से, संक्रमित बंदरों, चूहों और अन्य जानवरों के संपर्क में आने से फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed