फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Monitoring cell in charge lined up for making objectionable remarks on caste expert

Gorakhpur News: जाति विशेषज्ञ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मानीटरिंग सेल प्रभारी लाइनहाजिर

Wed, 10 May 2023 02:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 May 2023 02:23 PM IST
सार

प्रभारी एसएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर आरोपी निरीक्षक को लाइनहाजिर कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Monitoring cell in charge lined up for making objectionable remarks on caste expert
पुलिस ग्रुप में वायरल किया गया आपत्तिजनक पोस्ट का स्क्रीनशॉट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एक जाति विशेषज्ञ पर आपत्तिजनक टिप्पणी को फारवर्ड करने के आरोप में मानीटरिंग सेल प्रभारी निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद जैसल को लाइनहाजिर कर दिया गया। प्रभारी एसएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विभागीय जांच का भी आदेश दिया है। उधर, सोशल मीडिया पर भी यह पोस्ट को वायरल हो गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस का कोर्ट मुहर्रिर का एक ग्रुप बना है। इसमें मानीटरिंग सेल के प्रभारी के रूप में निरीक्षक चंद्रिका प्रसाद जैसल को जिम्मेदारी दी गई है। मंगलवार को एक जाति विशेष पर किए गए आपत्तिजनक पोस्ट को इन्होंने पुलिस के इसी ग्रुप में फारवर्ड कर दिया। ग्रुप में संदेश आते ही तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी और फिर सोशल मीडिया पर भी निरीक्षक के पोस्ट को वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रभारी एसएसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर आरोपी निरीक्षक को लाइनहाजिर कर विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed