फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Money swindled from Siddharthnagar youth under the pretext of sending him abroad; accused is from Bihar.

नौकरी के नाम पर ठगी: लीबिया-जार्डन का फर्जी वीजा-टिकट देकर ठगे 2.21 लाख रुपये, एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ खुलासा

Wed, 12 Aug 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Aug 2026 02:35 AM IST
सार

पीड़ित के अनुसार, आरोपी के झांसे में आकर उसने उसे 2.21 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद धनंजय कई दिनों तक नौकरी लगवाने के नाम पर उसे टालता रहा। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे बुलाया और फर्जी वीजा व एयर टिकट दे दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Money swindled from Siddharthnagar youth under the pretext of sending him abroad; accused is from Bihar.
लीबिया-जार्डन में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला जालसाज गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवक से 2.21 लाख रुपये की ठगी के आरोपी को शाहपुर पुलिस ने मंगलवार को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने लीबिया और जॉर्डन में नौकरी का झांसा देकर रकम लेने के बाद पीड़ित को फर्जी वीजा और एयर टिकट थमा दिया।

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर दस्तावेज फर्जी होने का पता चला। इसके बाद रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के सिवान जिले के ताड़ी बाजार, हरनाथपुर निवासी धनंजय सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन

उसका दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र स्थित मंगोलपुरी में भी ठिकाना था। आरोप है कि वह दिल्ली में रहकर नौकरी की तलाश में भटक रहे युवकों को विदेश भेजने का झांसा देता था। सिद्धार्थनगर जिले निवासी रविशंकर मिश्रा ने बीते 28 फरवरी को शाहपुर थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी।

रविशंकर के मुताबिक, नौकरी की तलाश में गोरखपुर आने के दौरान एक परिचित के माध्यम से उसकी धनंजय से मुलाकात हुई। धनंजय ने विदेश में अच्छे पैकेज पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार, आरोपी के झांसे में आकर उसने उसे 2.21 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद धनंजय कई दिनों तक नौकरी लगवाने के नाम पर उसे टालता रहा। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने उसे बुलाया और फर्जी वीजा व एयर टिकट दे दिया। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर दस्तावेज फर्जी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद रविशंकर ने धनंजय से रुपये वापस मांगे तो आरोप है कि उसने गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार, आरोपी के घर जाने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके बाद उसने शाहपुर थाने में शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को शाहपुर क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यदि अन्य पीड़ितों की ओर से भी शिकायत मिलती है तो उनकी भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी: रवि सिंह, सीओ कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed