फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Money demanded by creating a fake WhatsApp account of the GDA Vice-Chairman.

GDA उपाध्यक्ष का फर्जी WhatsApp: अभिनव गोपाल के नाम से बना Fake व्हाट्सएप अकाउंट, मांगे रुपये

Sat, 13 Jun 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 13 Jun 2026 02:36 AM IST
सार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण जीडीए के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की कोशिश सामने आई है। अज्ञात व्यक्ति ने उनका फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क कर रुपये मांगना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Money demanded by creating a fake WhatsApp account of the GDA Vice-Chairman.
जीडीए( सांकेतिक) - फोटो : एक्स

विस्तार

गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के नाम और फोटो का दुरुपयोग कर साइबर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। आरोपी खुद को जीडीए उपाध्यक्ष बताकर रुपये मांग रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वियतनाम के मोबाइल नंबर +84838725512 से लोगों को व्हाट्सएप संदेश भेजे जा रहे हैं। इस नंबर पर जीडीए उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल का फोटो लगाया गया है, जिससे लोग आसानी से भ्रमित हो सकते हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद उपाध्यक्ष ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन

अभिनव गोपाल ने स्पष्ट किया है कि यह नंबर उनका नहीं है और किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम और तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास इस नंबर से रुपये मांगने या किसी अन्य प्रकार का संदेश आता है तो उस पर बिल्कुल भरोसा न करें। किसी भी स्थिति में धनराशि ट्रांसफर न करें।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि संदिग्ध नंबर को तुरंत ब्लॉक करें और इसकी जानकारी अपने परिचितों को भी दें, ताकि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो सके। जीडीए उपाध्यक्ष ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed