{"_id":"5f8c1881c7c7cb3bd40603a5","slug":"molesting-victim-warns-of-suicide-by-giving-application-at-cm-yogi-residence-in-gorakhnath-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम आवास पर प्रार्थना पत्र देकर दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम आवास पर प्रार्थना पत्र देकर दुष्कर्म पीड़िता ने दी आत्मदाह की चेतावनी, पुलिस ने हिरासत में लिया
Sun, 18 Oct 2020 03:57 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 18 Oct 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर।(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के गोरखपुर स्थित आवास गोरखनाथ मंदिर में प्रार्थना पत्र देकर आत्मदाह की चेतावनी देने वाली दुष्कर्म पीड़िता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस मामले में डीआईजी ने तत्काल कार्रवाई का आदेश देते हुए देवरिया पुलिस को बुलाया और फिर महिला को सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं यह अफवाह भी उड़ गई कि महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है जबकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता एक प्रधान के घर में चौका बर्तन का काम करती थी। आरोप है कि छह सितंबर को जब वह काम करने के लिए गई तो प्रधान पति घर पर अकेले थे और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने 13 सितंबर को केस दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
देवरिया पुलिस का कहना है कि मामला प्रधानी चुनाव में रंजिश में फंसाने का है इस वजह से जांच की जा रही है। इधर, रविवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंची महिला ने प्रार्थना पत्र देकर चेतावनी दी कि वह आत्मदाह कर लेगी। प्रार्थना पत्र देखते ही अफसरों में हड़कंप मच गया और तत्काल महिला को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि पीड़िता देवरिया से आई थी और उसने प्रार्थना पत्र देकर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। एहतियातन पुलिस ने उसे पकड़कर देवरिया पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। आत्मदाह की कोशिश जैसा कोई मामला नहीं है।