फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molesting of real sisters, case registered

Gorakhpur News: सगी बहनों से छेड़खानी, केस दर्ज

Tue, 10 Sep 2024 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Molesting of real sisters, case registered
- सहजनवां इलाके का मामला, पुलिस कर रही जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां। क्षेत्र के स्कूल से घर जा रहीं छात्राओं का शोहदों ने बीच सड़क पर टक्कर मारकर साइकिल से गिरा दिया और छेड़छाड़ करने लगे। छात्राओं के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

रोते बिलखते घर पहुंचीं छात्राओं ने आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने तीन आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। गीडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सगी बहनें सहजनवां कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा बारहवीं की छात्रा हैं। दोनों बहनें साइकिल से स्कूल पढ़ने जाती हैं। विगत शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों बहनें साइकिल से घर के लिए निकली थीं। अभी वह सहजनवां थाना क्षेत्र के जोगिया कोल के पास पहुंची ही थीं, तभी वहां पहले से मौजूद तीन युवक छात्राओं को देखकर फब्तियां कसने लगे। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपियाें ने धक्का देकर साइकिल नीचे गिरा दिया और छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed