फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   molesting a woman with a pistol in Gorakhpur

Gorakhpur News: पिस्टल सटाकर महिला से छेड़खानी, जान से मारने की दी धमकी

Wed, 10 May 2023 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 May 2023 02:52 PM IST
सार

घटना 17 अप्रैल को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पथरा की है। महिला ने तहरीर में लिखा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। 17 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इस बीच बालालखंदर नामक युवक घर में घुस गया और छेड़खानी की।

विज्ञापन
molesting a woman with a pistol in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में रामगढ़ताल इलाके के पथरा में घर में घुसकर महिला से छेड़खानी का मामला सामने आया। आरोप है कि विरोध करने पर राजघाट थाने के बालालखंदर ने पिस्टल सटाकर गला दबाकर मारने की कोशिश भी की। आरोपी ने जाते समय जान से मारने की धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, घटना 17 अप्रैल को रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के पथरा की है। महिला ने तहरीर में लिखा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। 17 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इस बीच बालालखंदर नामक युवक घर में घुस गया। राजघाट थाना क्षेत्र के चकरा अव्वल निवासी बालालखंदर कच्ची शराब का धंधेबाज है और राजघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
विज्ञापन


अभी वह कुछ समझ पाती कि बालालखंदर ने उसका गला दबाते हुए अश्लील हरकत करने लगा। महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने उसपर पिस्टल भी तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। हालांकि, इस बीच आसपास के लोग वहां पहुंच गए और बालालखंदर मौका देखकर फरार हो गया। पुलिस ने घटना के करीब 20 दिन बाद छेड़खानी और धमकी देने का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed