गोरखपुर: नाबालिग से दुष्कर्म, पुलिस पर समझौत का दबाव बनाने का आरोप
क्षेत्राधिकारी बांसगांव राहुल भाटी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में दो नामजद व पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच हेतु उसे जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक 16 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 22 फरवरी की है। युवती ने बताया कि बीते 22 फरवरी को शाम को अपने घर से थोड़ी दूर पर अपने खेत की तरफ गेहूं की फसल देखने गई थी। इस दौरान पहले से खेत में बैठकर घात लगाए लगभग 6-7 की संख्या में युवकों ने उसे दबोच लिया और जबरदस्ती उठाकर सुनसान स्थान पर ले गए।
पीड़िता से उसका मोबाइल छीन लिया और गला दबाकर वहां घंटों उसके साथ अभद्र और जातिसूचक बातें कहते हुए सामूहिक दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद जब पीड़िता ने शोर मचाया तो मौके पर उसकी बड़ी चाची पहुंच गई।
पुलिस सुलह का बना रही थी दबाव
पीड़िता के घरवालों के मुताबिक, घटना की जानकारी लेकर पुलिस चौकी पर गए थे। कार्रवाई करने की जगह पुलिस ने भगा दिया। इसके बाद फिर फरियाद लेकर गगहा थाने पहुंचे थे। वहां शुरुआत में तो गगहा पुलिस ने एफआईआर लिखने की बात कही, लेकिन एक फोन कॉल आते ही उन्होंने भी डांट डपट कर भगा दिया और सुलह का दबाव बनाने लगे। इसके बाद परिजन सीओ बांसगांव व एसएसपी से मुलाकात किए। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
आरोपियों ने पीड़िता से थाने पर रिपोर्ट करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित परिवार 23 और 24 फरवरी को एसएसपी कार्यालय और क्षेत्राधिकारी कार्यालय का चक्कर लगाते रहे।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी बांसगांव राहुल भाटी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले में दो नामजद व पांच अन्य के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पीड़िता की मेडिकल जांच हेतु उसे जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।