फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation on property dealer, case of grabbing 18 lakhs

Gorakhpur News: प्रॉपर्टी डीलर पर छेड़खानी, 18 लाख हड़पने का केस दर्ज

Wed, 03 May 2023 08:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
Molestation on property dealer, case of grabbing 18 lakhs
- एनजीओ संचालिका की तहरीर पर कैंट पुलिस ने की कार्रवाई, जांच शुरू
विज्ञापन

- जमीन खरीदने के लिए प्रॉपर्टी डीलर के पास गई थी महिला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट इलाके की एक एनजीओ संचालिका से जमीन के नाम पर 18 लाख रुपये हड़पने और छेड़खानी का मामला सामने आया। आरोप है कि रुपये वापस मांगने के लिए जब प्रॉपर्टी डीलर के पास गईं तो उसने छेड़खानी की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रापर्टी डीलर सौरभ चंद्र मिश्रा के खिलाफ जालसाजी और छेड़खानी की धारा में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, महिला ने तहरीर में लिखा है कि वह एनजीओ चलाती हैं। उन्हें अपने एनजीओ के लिए जमीन की आवश्यकता थी। इसके लिए अपने परिचित कजाकपुर निवासी प्रॉपर्टी डीलर सौरभ चंद्र मिश्रा से संपर्क किया।
विज्ञापन

लॉकडाउन के समय उनका काम ठीक नहीं चल रहा था। तब सौरभ ने कहा कि उनके एक रिश्तेदार फर्टिलाइजर में जीएम बनकर आए है और उसमें उनकी नौकरी लग रही है, जिसके लिए पैसे की आवश्यकता है। कहा कि उनकी पत्नी साधना के नाम से जमीन है, वह उसे बेच देंगे। जिसके बाद जमीन का सौदा 30 लाख में तय हुआ। 2021-22 में कई बार में महिला 18 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला को जब रजिस्ट्री के लिए बुलाया गया तो जमीन की मालकिन सौरभ की पत्नी नहीं आई। बाद में महिला के पैसे मांगने पर सौरभ ने एक तारीख बताई। लेकिन, बाद में पता चला कि डकैती के मुकदमे में सौरभ मिश्रा फरार है।
आरोप है कि इस बीच प्रॉपर्टी डीलर सौरभ उनके घर आया और अश्लील हरकत की, लेकिन उस समय उन्होंने लोकलज्जा के डर से पुलिस में शिकायत नहीं की। प्रॉपर्टी डीलर से वह पैसा लेने उसके घर गई तो उसने कहा कि घर आकर पैसा दे देंगे।

27 मार्च 2023 को प्रॉपर्टी डीलर महिला के घर गया और छेड़खानी करने लगा। जिसके बाद उनकी नौकरानी आ गई। महिला ने 26 अप्रैल 2023 को कैंट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जांच के बाद कैंट पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed