फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   molestation case against tax inspector of gorakhpur municipal corporation

गोरखपुर: नगर निगम के कर निरीक्षक पर दुष्कर्म का केस, धर्मांतरण का दबाव बनाने का भी आरोप

Wed, 27 Oct 2021 02:32 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 27 Oct 2021 02:32 PM IST
सार

युवती की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दोस्ती कर दुष्कर्म करने के बाद वह धर्मांतरण का दबाव बना रहा था।

विज्ञापन
molestation case against tax inspector of gorakhpur municipal corporation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान पर दुष्कर्म करने और धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप लगा है। युवती की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि दोस्ती कर दुष्कर्म करने के बाद वह धर्मांतरण का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल इलाके की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जनवरी 2021 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती नगर निगम के कर निरीक्षक फरहान अहमद से हुई थी। बातचीत के दौरान दोस्ती होने पर मुलाकात होने लगी।
विज्ञापन


फरहान के दोस्त शुभम गुप्ता का तारामंडल के बसुंधरा में फ्लैट है। घूमने के बहाने फरहान उसे कई बार ले गया। शादी का झांसा देकर उसने दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। रामगढ़ताल इंस्पेक्टर सुशील शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed