{"_id":"66b7d51daa91ab6e36017199","slug":"modified-bikeroaming-around-the-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-649902-2024-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मॉडिफाइड बाइक...शहर भर में घूमकर करते हैं धांय-धांय,ये भी है 'केमिकल लोचा'; अब होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मॉडिफाइड बाइक...शहर भर में घूमकर करते हैं धांय-धांय,ये भी है 'केमिकल लोचा'; अब होगी कार्रवाई
Sun, 11 Aug 2024 12:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 12:02 PM IST
विज्ञापन
सुमेर सागर पर स्टंट बाजों के लिए बिक रहा स्टाइलिस्ट हेलमेट
- फोटो : अमर उजाला
रेसर बाइक के शौकिनों और स्टंटबाजों के चलते शहर में बाइक मॉडिफिकेशन का धंधा भी खूब फलफूल रहा है। हर महीने 15 से 20 लाख का इसका व्यापार होता है। फिल्मी स्टाइल में बाइक मॉडिफाई कराना है तो 35 से 40 हजार रुपये खर्च होंगे। 18 हजार तक के साइलेंसर लगते हैं, जिनसे कट्टे से फायर वाली आवाज निकलती है।
विज्ञापन
युवा मॉडिफाइड बाइक लेकर शहर भर में धांय-धांय का शोर करते घूमते हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि ऐसे शौक भी हार्मोंस असंतुलन से होने वाला केमिकल लोचा ही है..।
विज्ञापन
युवा गाड़ियों को मॉडिफाई करने के पार्ट्स दिल्ली के करोल बाग से मंगाए जाते हैं। बाकायदा कैटलॉग दिखाकर दुकानदार आर्डर लेते हैं और सप्ताह भर में बाइक को मॉडिफाई कर देते हैं। धंधेबाज आरटीओ के मानकों के विपरीत ऐसे मोटर पार्ट्स बेच रहे हैं। साथ में स्टंटबाजों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं भी रही हैं।
विज्ञापन
स्टंटबाजी करते युवक
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को पैडलेगंज में स्टंटबाजी के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि उसके दो साथी मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं। जिस बाइक से स्टंटबाजी के दौरान ये तीनों हादसे का शिकार हुए वह भी मॉडिफाई करायी गयी थी।
शनिवार को अमर उजाला ने स्टंटबाजी के लिए बाइक में लगाए जा रहे पार्ट्स बेचने के धंधे की पड़ताल की। सुमेर सागर स्थित एक दुकानदार ने बताया कि 10 से 15 हजार रुपये में बाइक मॉडिफाई हो जाएगी। फिल्मी स्टाइल में बाइक मॉडिफाई कराना है तो यह खर्च 35 से 40 हजार रुपये तक चला जाएगा।
उसकी दुकान पर छह हजार से लेकर 18 हजार रुपये कीमत के साइलेंसर थे, जिनसे कट्टे से फायर की तरह आवाज निकलती है। दुकानदार के अनुसार, 18 हजार रुपये की कीमत वाले साइलेंसर की मांग ज्यादा है। इससे आवाज भी तेज निकलती है।
इसी तरह एक टायर के दुकानदार ने बताया कि वह दिल्ली से चौड़ा टायर और एलाॅय ह्वील मंगाते हैं। उन्होंने बताया कि आज कल तो नई बाइक के चक्के लोग बदलवाकर चौड़ी टायर और एलाॅय ह्वील लगवा रहे हैं। इसकी कीमत 10 से 15 हजार तक है।
मॉडिफाई करवाकर बना रहे रेसर बाइक
सुमेर सागर के एक अन्य दुकानदार ने बताया कि बाइक मॉडिफाई करने का काम यहां नहीं कहीं और किया जाता है। इसके लिए करीब एक सप्ताह के लिए बाइक ली जाती है। 35 से 40 हजार के खर्च में बाइक में शार्ट हैंडिल, डबल साइलेंसर, एलाॅय ह्वील, हेडलाइट, हॉर्न, स्टीकर और स्टाइलिश लेग गार्ड और सीट कवर लगायी जाती है।
स्टंट करते बाइकसवारों पर हो चुकी है कार्रवाई भी
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गाड़ी की आवाज और लुक दोनों ही बदल जाते हैं। स्पीड बढ़ाने के लिए बाइक में अलग से एक्स्ट्रा पाॅवर सिलेंडर लगाया जाता है।
यहां चमक रहा धंधा
सूत्रों की मानें तो शहर में सुमेर सागर, काली मंदिर, आरकेबीके रोड, गुुलरिहा, नौसड़, बेतियाहाता और नार्मल रोड पर मॉडिफिकेशन के पार्ट्स बेचे जा रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि करीब 15 से 20 लाख रुपये के पार्ट्स हर महीने बिक जा रहे हैं। शौकीनों की संख्या बढ़ी है, हर कोई सामान्य गाड़ी को भी अलग दिखाना चाहता है।
पल्सर, बुलेट, होंडा, टीवीएस की बाइक सबसे अधिक मॉडिफाई कराने के लिए लाई जाती है। दुकानदाराें ने बताया कि दिल्ली के करोल बाग से बाइक और फोर व्हीलर के पार्ट्स कश्मीरी गेट से मंगाए जाते हैं। दुकानों पर एक से बढ़कर एक स्टंटबाजों के लिए हेलमेट भी बिक रहे हैं।
साथ ही हेलमेट में लगाने वाला कॉर्टन आकार कवर भी आठ से नौ सौ रुपये में बिक रहा है। हेलमेट के अंदर ही साउंड सिस्टम भी लगे रह रहे हैं, इसे ब्लू टूथ से जोड़कर बजाया जाता है। हेलमेट के अंदर तेज आवाज में गाना बजाकर स्टंटबाज जोश में बाइक चलाते हैं।
एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि कंपनी से निकली बाइक या फोर व्हीलर में कोई दूसरा पार्ट्स नहीं लगवा सकते हैं। इसको रोकने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। इधर फिर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।