फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Modi and Yogi government are running schemes for entrepreneurs

Gorakhpur News: मोदी व योगी सरकार उद्यमियों के लिए चला रही योजनाएं

Sat, 21 Sep 2024 08:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 21 Sep 2024 08:14 AM IST
विज्ञापन
Modi and Yogi government are running schemes for entrepreneurs
सिसवा बाजार। उत्तर प्रदेश सरकार के स्टम्प व न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल सिसवा के उद्यमियों के साथ संवाद कर उन्हें प्रदेश व केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी दी।
विज्ञापन


राज्यमंत्री निचलौल के बाद सिसवा में स्थित रिबैंड ई-रिक्शा के कारखाने में पहुंचे और उसके मालिकों मुकेश जायसवाल रितेश जायसवाल को सरकार की ओर से दी जा रही सुविधाओं को दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद उद्यमी संवाद में उद्योग में आने वाली समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उद्यमियों के लिए समिट आयोजित किया था, जिसमें देश के सभी उद्यमियों से 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की व्यवस्था किया गया। सरकार ने 19 प्रकार के उद्योग पर सब्सिडी व स्टाम्प शुल्क फ्री कर दी है। वहीं कपड़ा उद्योग मे मशीन से लेकर कच्चा माल में भी सब्सिडी दे रही है। महिलाओं के लिए भी ब्यूटी पार्लर खोलने में सरकार अनुदान दे रही है। सरकार ने डीएम और एसपी को महीने मे एक बार उद्यमियों के साथ बैठक कर उनके समस्याओं को सुनने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

इस दौरान यूपीडीएफ के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन सीए पंकज जायसवाल ने उद्यमियों को मिलने वाले सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान भजन गायक अमित अंजन, सिसवा इस्टेट के कैप्टन मानवेन्द्र सिंह, विक्रम चौधरी, नवीन रूंगटा, रजनीश केडिया, बाबूलाल अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस लाइन में स्क्वाड ड्रिल कराया गया

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। स्क्वाड ड्रिल कराया गया। ड्रिल कराया गया। पुलिस कर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रहने के लिए पुलिस कर्मियों की दौड़ लगवाई। एसपी ने विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बाद परेड, पुलिस लाइन परिसर का भ्रमण किया गया। आरक्षी बैरक, मेस, शौचालय, फील्ड यूनिट, रेडियो शाखा, 112 कंट्रोल रुम, डीसीआर कक्ष, महिला हॉस्टल, आरटीसी बैरक, गणना कार्यालय, कैंटीन, पुलिस लाइन परिसर आदि का निरीक्षण किया। कमियों को पूर्ण करने के प्रतिसार निरीक्षक को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed