फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Model 317 villages of Mandal having population of more than five thousand will be made

गोरखपुर: पांच हजार से अधिक आबादी वाले मंडल के 317 गांव बनाए जाएंगे आदर्श

Thu, 08 Sep 2022 12:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 08 Sep 2022 12:31 PM IST
सार

गोरखपुर मंडल के सभी जिलों की पांच हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पंचायतीराज व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक अनुज झा ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Model 317 villages of Mandal having population of more than five thousand will be made
कार्यों की समीक्षा करते पंचायती राज अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर मंडल के पांच हजार से अधिक आबादी वाली 317 ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाया जाएगा। यहां तेजी से विकास कार्य करने के साथ ही स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की जाएगी ताकि बाकी गांवों के लिए भी नजीर बनें।

विज्ञापन


गोरखपुर मंडल के सभी जिलों की पांच हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पंचायतीराज व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक अनुज झा ने यह जानकारी दी। रामगढ़ताल स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित  बैठक में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए वहां बड़े पैमाने पर प्लॉस्टिक बैंक की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन


ई रिक्शा के माध्यम से कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा और उसे अलग-अलग कर प्लॉस्टिक को प्लॉस्टिक बैंक में रखा जाएगा और उसका उचित तरीके से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी इस कार्य से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


काम में लापरवाही पर उन्होंने महराजगंज जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत करते हुए उन्हें जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कई गांवों में कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्तुतीकरण भी देखा। कहा कि निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरे करा लिए जाएं। साथ ही निर्देश दिए कि जिलों में एकीकृत कूड़ा प्रबंधन केंद्र, इंजीनरेटर कंपोस्ट पिट, प्लास्टिक बैंक, शिल्ट चेंबर, फिल्टर चेंबर, भूमिगत नाली का निर्माण करा लिया जाए।


 बैठक में महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा, उप निदेशक पंचायत एसएन सिंह, डीपीआरओ गोरखपुर हिमांशु शेखर ठाकुर, डीपीआरओ देवरिया अविनाश श्रीवास्तव के साथ ही चारों जिलों की बड़ी पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत आदि उपस्थित रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed