{"_id":"63199255b21da11869623502","slug":"model-317-villages-of-mandal-having-population-of-more-than-five-thousand-will-be-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पांच हजार से अधिक आबादी वाले मंडल के 317 गांव बनाए जाएंगे आदर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पांच हजार से अधिक आबादी वाले मंडल के 317 गांव बनाए जाएंगे आदर्श
Thu, 08 Sep 2022 12:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:31 PM IST
सार
गोरखपुर मंडल के सभी जिलों की पांच हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पंचायतीराज व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक अनुज झा ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
कार्यों की समीक्षा करते पंचायती राज अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर मंडल के पांच हजार से अधिक आबादी वाली 317 ग्राम पंचायतों को आदर्श बनाया जाएगा। यहां तेजी से विकास कार्य करने के साथ ही स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था की जाएगी ताकि बाकी गांवों के लिए भी नजीर बनें।
विज्ञापन
गोरखपुर मंडल के सभी जिलों की पांच हजार से अधिक आबादी वाली पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में पंचायतीराज व स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के निदेशक अनुज झा ने यह जानकारी दी। रामगढ़ताल स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए वहां बड़े पैमाने पर प्लॉस्टिक बैंक की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
ई रिक्शा के माध्यम से कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा और उसे अलग-अलग कर प्लॉस्टिक को प्लॉस्टिक बैंक में रखा जाएगा और उसका उचित तरीके से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी इस कार्य से जोड़ते हुए उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
काम में लापरवाही पर उन्होंने महराजगंज जिले के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सचेत करते हुए उन्हें जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कई गांवों में कराए जाने वाले कार्यों का प्रस्तुतीकरण भी देखा। कहा कि निर्माण कार्य छह महीने के भीतर पूरे करा लिए जाएं। साथ ही निर्देश दिए कि जिलों में एकीकृत कूड़ा प्रबंधन केंद्र, इंजीनरेटर कंपोस्ट पिट, प्लास्टिक बैंक, शिल्ट चेंबर, फिल्टर चेंबर, भूमिगत नाली का निर्माण करा लिया जाए।
बैठक में महराजगंज के मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीणा, उप निदेशक पंचायत एसएन सिंह, डीपीआरओ गोरखपुर हिमांशु शेखर ठाकुर, डीपीआरओ देवरिया अविनाश श्रीवास्तव के साथ ही चारों जिलों की बड़ी पंचायतों के प्रधान, पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत आदि उपस्थित रहे।