{"_id":"662d941a17ea52cfa3099b86","slug":"mobile-number-asked-from-girls-in-tarkulha-fair-beaten-up-for-protesting-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-540522-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तरकुलहा मेले में लड़कियों से मांगा मोबाइल नंबर.. विरोध करने पर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तरकुलहा मेले में लड़कियों से मांगा मोबाइल नंबर.. विरोध करने पर पीटा
विज्ञापन
चौरीचौरा। तरकुलहा मेला में शनिवार शाम को खाना बना रहीं महिलाओं के साथ मनबढ़ों ने मारपीट की। इसमें छह महिलाएं और बच्चियां घायल हो गईं। महिलाओं का आरोप है कि मनबढ़ साथ में आई लड़कियों से मोबाइल नंबर मांग रहे थे। इसका विरोध किया गया तो मनबढ़ों ने उन्हें पीट दिया। चौरीचौरा पुलिस ने घायल महिलाओं और बच्चियों को सीएचसी चौरीचौरा भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति का परिवार, रिश्तेदारों के साथ शनिवार को तरकुलहा मेला में पूजा-अर्चना के बाद खाना बना रहा था। पीड़ित परिवार की महिलाओं का आरोप है कि कुछ मनबढ़ लोग भी बगल में खाना बना रहे थे। इसी दौरान वे लड़कियों से अश्लील हरकत करते हुए मोबाइल नंबर मांगने लगे। मना करने पर मनबढ मारपीट करने लगे, जिसमें छह महिलाएं व लड़कियां घायल हो गईं।
तरकुलहा चौकी की पुलिस ने बताया कि नशे में धुत कुछ मनबढ़ों ने विवाद किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।