फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mobile found again in Gorakhpur Child Observation Home, exposed under inspection of District Judge

Gorakhpur News: बाल संप्रक्षेण गृह में फिर मिला ये संदिग्ध सामान, जानिए क्यों अधिकारी भी रह गए हैरान

Wed, 24 Apr 2024 09:34 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला, गोरखपुर
अमर उजाला, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 09:34 AM IST
विज्ञापन
Mobile found again in Gorakhpur Child Observation Home, exposed under inspection of District Judge
बाल संप्रेक्षण गृह में जांच करने पहुंची जिला जज तेज प्रताप तिवारी और एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई। - फोटो : अमर उजाला

सूरजकुंड स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर मोबाइल फोन बरामद हुआ। मंगलवार को जिला जज तेज प्रताप तिवारी के साथ निरीक्षण के लिए पहुंचे एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने फोन बरामद किया। मोबाइल फोन को एक बाल अपचारी ने तख्ते को काटकर उसमें मोबाइल को छिपा कर रखा था।

विज्ञापन


ऊपर से पटरा रखकर उसे स्क्रू से कस दिया था। आशंका होने पर पुलिस ने खुलवाया तो मोबाइल बरामद हुआ। हर माह रूटीन के तहत जिला जज की अध्यक्षता में पुलिस और प्रशासन की टीम बाल संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण करती है। बीते महीने भी टीम के निरीक्षण में तीन मोबाइल फोन बरामद हुए थे।
विज्ञापन


इस दौरान वहां के एक कर्मचारी पर फोन पहुंचाने का आरोप लगा था। जिस पर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में 28 अक्टूबर 2023 को जिला जज और टीम के निरीक्षण में 25 मोबाइल फोन बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जिला जज ने बाल संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की तो अधीक्षक बगलें झांकने लगे थे। इस पर जिला जज ने व्यवस्था के प्रति असंतोष व्यक्त करते हुए जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बाल अपचारियों ने पाॅलिथीन में रखकर अलमारी, बिस्तर और बिजली बोर्ड में मोबाइल फोन छिपाकर रखे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed