फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MNREGA is a lifeline for poor laborers; ending it is snatching away the rights of the poor.

Gorakhpur News: मनरेगा गरीब मजदूरों की जीवन रेखा, इसे समाप्त कर गरीबों का छीना जा रहा हक

Tue, 23 Dec 2025 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
MNREGA is a lifeline for poor laborers; ending it is snatching away the rights of the poor.
मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के विरोध में टाउन हॉल गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन करते
-गरीब व मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना के समाप्त करने के विरोध में जिला एवं महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि मनरेगा गरीबों और मजदूरों की जीवनरेखा है।
भाजपा सरकार इस योजना को खत्म कर देश के करोड़ों गरीबों से उनका अधिकार छीनना चाहती है। यह सरकार गरीब-विरोधी और मजदूर-विरोधी है। महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी इस योजना को खत्म करने की साजिश को कांग्रेस किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने या समाप्त करने की कोशिश बंद नहीं की तो कांग्रेस पार्टी सड़क से संसद तक आंदोलन करेगी। जरूरत पड़ी तो गांव-गांव और घर-घर जाकर सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में प्रमोद नायक, गोरखलाल श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडेय, सतेंद्र निषाद, श्रीश उपाध्याय, दिलीप निषाद, जयंत पाठक, महेंद्र मिश्रा, डाॅ. चिन्मय पांडेय, राजीव कुमार पांडेय, इंदु भूषण शुक्ला, उत्कर्ष पांडेय, व्यासमुनि उपाध्याय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed