{"_id":"650751681878ce936501edf6","slug":"mmmuts-convocation-ceremony-tomorrow-university-administration-busy-in-making-it-grand-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-309104-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह कल, भव्य बनाने में जुटा रहा विवि प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: एमएमएमयूटी का दीक्षांत समारोह कल, भव्य बनाने में जुटा रहा विवि प्रशासन
विज्ञापन
प्रबंध बोर्ड व विद्या परिषद से सभी डिग्रियों, पदकों व उपाधियों पर लगी मुहर
एक कुलाधिपति, 19 कुलपति और 22 प्रायोजित पदक मिलेंगे सभी टॉपर्स को
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 8 वां दीक्षांत समारोह 19 सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। दीक्षांत को भव्य बनाने में विवि प्रशासन जुट गया है। रविवार को विद्या परिषद और प्रबंध बोर्ड की बैठक में भी सभी डिग्रियों, उपाधियों और पदकों पर मुहर लग गई। छात्राओं ने अनुपात के हिसाब से फिर बाजी मारी है। संख्या में करीब एक तिहाई होने के बाद भी स्वर्ण पदक पाने वालों की सूची में वे बराबरी पर हैं।
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने तैयारियों को लेकर रविवार को प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि स्नातक और परास्नातक में कुल छात्रों की संख्या 1119 है, जबकि छात्राओं की संख्या 400 है। कुल 11 छात्रों और 11 छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। संख्या में अनुपात के लिहाज से छात्राओं ने इस बार भी बाजी मारी है।
दीक्षांत में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल की ओर से कुल 42 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। इनमें एक कुलाधिपति पदक (ओवरआल बीटेक टॉपर), 19 कुलपति पदक (सभी विभागों के टॉपर), 22 प्रायोजित स्वर्ण पदक वितरित दिए जाएंगे। सिविल इंजीनियरिंग के छात्र संदीप बीटेक के ओवरआल टॉपर बने हैं। संदीप को सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक मिलेंगे।
विज्ञापन
कुलपति ने बताया कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल समारोह की अध्यक्षता करेंगी। मुख्य अतिथि विवि के 1992 बैच के पुरातन छात्र व आईटीआई लिमिटेड, बंगलूरू के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक राजेश राय दीक्षांत भाषण देंगे। प्रदेश सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल विशिष्ट अतिथि होंगे। दीक्षांत का लाइव प्रसारण वेबसाइट पर किया जाएगा।
...
1519 को डिग्री, 29 को शोध उपाधि
समारोह में कुल 1519 विद्यार्थियों को डिग्री और 29 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। इनमें बीटेक के कुल 150 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले कुल 75 विद्यार्थियों को रैंक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।
...
ये भी होंगे दीक्षांत में शामिल
विवि की ओर से गोद लिए गए गांवों क्रमशः जंगल राम लखना, जंगल अयोध्या प्रसाद, जंगल बेलवार, डुमरी खुर्द, और रायगंज के 30 स्कूली बच्चे समारोह में शामिल होंगे। गोद लिए गए क्षय रोग से ग्रसित 15 बच्चे भी दीक्षांत के साक्षी बनेंगे। कुलाधिपति इन्हें अपने हाथों से किट देंगी। चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी कुलाधिपति एजुकेशनल किट प्रदान करेंगी।
प्रवाह और कार्विंग्स का होगा लोकार्पण
कुलाधिपति, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की ओर से छात्रों की वार्षिक हिंदी पत्रिका ‘प्रवाह’ एवं चित्र पत्रिका ‘कार्विंग्स’ का लोकार्पण किया जाएगा। अतिथि दीक्षा उत्सव के विजेता बालक-बालिकाओं को भी पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देंगे।
-- -
सुरक्षा फीचर से लैस है डिग्री
वीसी ने बताया कि डिग्री उच्च मानकों की सुरक्षा फीचर से लैस है। इसे पानी में डाल देने पर भी उसकी स्याही मिटाई नहीं जा सकेगी। डिग्री पर क्यूआर कोड होगा जिसे स्कैन कर असली और नकली डिग्री में फर्क किया जा सकेगा। डिग्री विशेष कागज की बनी है जिसे आसानी से फाड़ा नहीं जा सकता।
...
सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
सीओ कैंट एएसपी मानुष पारीक समेत जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने रविवार को एमएमएमयूटी में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने कुलाधिपति के निर्धारित रूट, बहुउद्देश्यीय भवन का सुरक्षा की दृष्टि से गहनता से निरीक्षण किया।
-- -
पारिजात का पौधा लगाएंगी कुलाधिपति
एमएमएमयूटी में दीक्षांत समारोह में आ रहीं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल नए प्रशासनिक ब्लॉक के सामने पारिजात का पौधा लगाएंगी। कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय भी प्रशासनिक ब्लॉक के सामने पारिजात का पौधा लगाएंगे। कुलाधिपति ने पिछले वर्ष हर्बल वाटिका में पारिजात और उससे पहले रुद्राक्ष का वृक्ष लगाया था।