फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT's 62nd Annual Sports Festival 'AYAS-2026' inaugurated

एमएमएमयूटी : पहले दिन आलोक और बरखा का रहा दबदबा

Sat, 21 Feb 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
MMMUT's 62nd Annual Sports Festival 'AYAS-2026' inaugurated
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 62वें वार्षिक क्रीड़ा समारोह ‘आयास-2026'''' का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन छात्र वर्ग में आलोक दुबे और छात्रा वर्ग में बरखा वाजपेई का दबदबा रहा।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में अमून कन्नौजिया प्रथम रहे। लक्की कुमार द्वितीय व आकाश वर्मा तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में गीतांजलि सिंह प्रथम, संजना सिंह द्वितीय व कृति कुशवाहा तृतीय रहीं। इसी तरह त्रिकूद में आशुतोष पांडेय, पवन व लक्की, चक्का फेंक में आलोक दुबे, अथर्व राय व आशुतोष पांडेय, छात्रा वर्ग में बरखा वाजपेई, सेजल गुप्ता व अर्पिता पांडेय, गोला फेंक में आलोक दुबे, अभय सिंह व अंकुर गुप्ता, छात्राओं में सेजल गुप्ता, अर्पिता पांडेय व बरखा बाजपेई, भाला फेंक में आलोक दुबे, कुणाल पांडेय व विनय सिंह, छात्राओं में बरखा बाजपेई, प्रेणना सिंह व सेजल गुप्ता, लंबी कूद में निशु यादव, सुरभि कुमारी व अन्या यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं।
विज्ञापन



डॉ. एसएन सिंह पांचवीं बार बने विजेता
धीमी साइकिल दौड़ में मानविकी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर नारायण सिंह पांचवीं बार विजेता बने। डॉ. जावेद आलम द्वितीय व डॉ. मिलिंद राज तृतीय रहे। महिला शिक्षक वर्ग में शिवानी सिंह प्रथम, डॉ. स्नेहा गुप्ता द्वितीय व डॉ. अंजली सिंह तृतीय रहीं। 400 मीटर वॉक महिला शिक्षक में डॉ. पूजा लोहिया, मंत्ससा अजीज व डॉ. सोनिया भट्ट और पुरुष शिक्षक वर्ग में डॉ. सत्या प्रकाश यादव, प्रो. बीके शर्मा व डॉ. अमलेश यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



खेलों से निखरती है नेतृत्व क्षमता
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कार्यवाहक कुलपति प्रो. वीके गिरी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने से नेतृत्व क्षमता व टीम भावना का विकास होता है। खेलों से सीख मिलती है कि हम जो सोच सकते हैं, वह कर भी सकते हैं। असंभव जैसी कोई चीज नहीं होती है। छात्र क्रिया कलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय ने स्वागत किया। आभार ज्ञापन डॉ. अवधेश कुमार, संचालन कृति शुक्ला और प्रत्यादित्य ने किया। इस अवसर पर प्रो. पीके सिंह, प्रो. शिव प्रकाश, प्रो. राकेश कुमार, प्रो. गोविंद पांडेय, प्रो. जय प्रकाश, प्रो. डीके द्विवेदी, प्रो. एके पांडेय, प्रो. एसके श्रीवास्तव, प्रो. जीऊत सिंह, प्रो. वीके मिश्र, प्रो. एसके सोनी, डॉ. राजन मिश्र व डॉ. हरीश चन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed