{"_id":"605075d48ebc3e5926537f4c","slug":"mmmut-university-will-be-audited-on-app-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अब एप पर होगा एमएमएमयूटी विश्वविद्यालय का लेखा-जोखा, सभी छात्रों का बनेगा आईडी-पासवर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अब एप पर होगा एमएमएमयूटी विश्वविद्यालय का लेखा-जोखा, सभी छात्रों का बनेगा आईडी-पासवर्ड
Tue, 16 Mar 2021 02:39 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 16 Mar 2021 02:39 PM IST
सार
- एमएमएमयूटी में सभी छात्र, शिक्षक व कर्मचारियों का बनेगा लॉगिन आईडी-पासवर्ड
- एक क्लिक में घर बैठे मिलेगी पढ़ाई और नौकरी से संबंधित जानकारी
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) ने अब शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों का पूरा लेखा-जोखा ऑनलाइन करने का फैसला लिया है। अब सभी जानकारी पोर्टल मोबाइल एप पर मौजूद होगी। इसके लिए सभी का लॉगिन-पासवर्ड बनाया जाएगा। एक क्लिक करते ही हर जानकारी सामने रहेगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय प्रशासन ने लाइब्रेरी को डिजिटल मोड पर लाने के बाद अब ई-गर्वनेंस के तहत सभी जानकारियों को ऑनलाइन करने का फैसला किया है। इस सुविधा के लिए काम भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। मोबाइल एप पर सभी छात्रों का विवरण, कोर्स का ब्योरा, कितनी कक्षाएं चलीं और अटेंडेंस, मार्क्स, शुल्क का ब्योरा, छुट्टी, शिक्षकों का वेतन, पीएफ, सर्विस बुक को डेटा अपलोड कर दिया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने के बाद किसी भी प्रशासनिक जानकारी के लिए छात्र, शिक्षक, कर्मचारी को विभाग का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन
रोल नंबर होगी यूजर आईडी, खुद बनाएंगे पासवर्ड
विश्वविद्यालय के छात्रों का रोलनंबर ही यूजर आईडी होगी। सभी छात्रों का अपना पासवर्ड होगा और यह पासवर्ड वे खुद बना सकते हैं। जिससे अन्य की लॉगिन कोई और इस्तेमाल न कर सके।
विज्ञापन
एमएमएमयूटी में संख्या
छात्र : 5000
शिक्षक : 177
कर्मचारी : 400
एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. जेपी पांडेय ने कहा कि पोर्टल मोबाइल एप बहुत मददगार साबित होगा। इसमें सभी का व्यक्तिगत ब्योरा उपलब्ध रहेगा। छात्र, शिक्षक और कर्मचारी को जानकारी के लिए विभाग आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल फोन पर ही एक क्लिक करके सारी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और स्टाफ को भी सहूलियत मिलेगी।