{"_id":"693c6350fa5cbd4abd05f5c7","slug":"mmmut-the-beginning-of-technological-innovation-students-from-across-the-country-will-showcase-their-talent-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1162925-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : टेक सृजन का आगाज, देशभर के छात्र दिखाएंगे टैलेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : टेक सृजन का आगाज, देशभर के छात्र दिखाएंगे टैलेंट
विज्ञापन
- उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे पद्मश्री और प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी प्रो. एचसी वर्मा
- विश्वविद्यालय में 14 दिसंबर तक आयोजित होंगी विभिन्न प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूराे
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट महोत्सव ''''टेक सृजन 2026'''' का उद्घाटन शुक्रवार को बहुउद्देशीय भवन में हुआ। तीन-दिवसीय महोत्सव 14 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के छात्र क्रियाकलाप परिषद के अंतर्गत तकनीकी उप-परिषद की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला यह आयोजन इस बार भी देशभर के प्रमुख तकनीकी संस्थानों के छात्रों को आकर्षित कर रहा है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी, वरिष्ठ शिक्षाविद और पद्मश्री प्रो. एचसी वर्मा रहे, जो वर्ष 2017 तक आईआईटी कानपुर में प्रोफेसर रहे हैं। उन्होंने छात्रों को भौतिक विज्ञान से जुड़ी जानकारियां दीं। टेक सृजन-2026 के अंतर्गत रोबोटिक्स, कोडिंग, नवाचार, प्रोजेक्ट प्रदर्शन, तकनीकी क्विज, प्रस्तुतियां, हैकाथॉन और विशेष कार्यशालाओं सहित कई तकनीकी प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य छात्रों में तकनीकी दक्षता, रचनात्मकता, समस्या-समाधान क्षमता और टीम वर्क को बढ़ावा देना है।
महोत्सव अभियंत्रण एवं प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों, शिक्षकों और उद्योग विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जहां वे नवीनतम तकनीकी प्रवृत्तियों, शोध और नवाचार पर विचार-विमर्श कर सकें। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि टेक सृजन 2026 न केवल छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक के साथ कार्य करने का अवसर देगा, बल्कि उन्हें जिम्मेदार तकनीकी नेतृत्व, नवाचार-उन्मुख सोच और उद्यमिता की दिशा में प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक कुलपति प्रो. जीउत सिंह ने की। इस अवसर पर छात्र क्रियाकलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. बीके पांडेय, तकनीकी उप-परिषद के समन्वयक डॉ. बीके शर्मा, प्रभारी डॉ. पल्लव गुप्ता और टेक सृजन के शिक्षक सलाहकार डॉ. अनिल कुमार पाल, डॉ. आलोक कुमार शुक्ला और डॉ. अजीत कुमार सहित विश्वविद्यालय के कई वरिष्ठ शिक्षक एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।