{"_id":"65a846c5552c78489a02ecfc","slug":"mmmut-subject-experts-will-be-deployed-from-adjunct-professors-students-will-get-facilities-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-436607-2024-01-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी: एडजंक्ट प्रोफेसर से विषय विशेषज्ञ होंगे तैनात, छात्रों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी: एडजंक्ट प्रोफेसर से विषय विशेषज्ञ होंगे तैनात, छात्रों को मिलेगी सुविधा
Thu, 18 Jan 2024 05:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:57 PM IST
सार
एमएमएमयूटी में एडजंक्ट प्रोफेसर के तहत नियुक्ति विश्वविद्यालय में स्वीकृत शिक्षक के पद के 25 प्रतिशत सीट पर की जाएगी। इसके अलावा उद्यम के क्षेत्र में छात्रों को पढ़ाने के लिए प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के तहत 10 प्रतिशत सीटों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
MMMUT
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए विश्वविद्यालय या अन्य तकनीकी विश्वविद्यालय व महाविद्यालय से रिटायर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की एडजंक्ट प्रोफेसर के तहत तैनाती की जाएगी। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारी में जुट गया है। जल्द ही आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
नई शिक्षा नीति के तहत यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार शिक्षण संस्थानों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए एडजंक्ट प्रोफेसर के तहत तैनाती की जाएगी। एमएमएमयूटी में लंबे समय से नियुक्ति नहीं होने से कई विभागों में शिक्षकों की कमी हो गई है, जिसकी कमी को गेस्ट फैकेल्टी के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। विषय विशेषज्ञों की कमी का प्रभाव छात्रों के शिक्षण पर पड़ता है। इस कमी को पूरा करने के लिए एमएमएमयूटी प्रशासन एडजंक्ट प्रोफेसर के तहत नियुक्ति में जुटा है। जल्द ही आवेदन निकाला जाएगा। इनकी तैनाती अंशकालिक रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
25 प्रतिशत सीटों पर होगी तैनाती
एमएमएमयूटी में एडजंक्ट प्रोफेसर के तहत नियुक्ति विश्वविद्यालय में स्वीकृत शिक्षक के पद के 25 प्रतिशत सीट पर की जाएगी। इसके अलावा उद्यम के क्षेत्र में छात्रों को पढ़ाने के लिए प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस के तहत 10 प्रतिशत सीटों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
करीब 110 शिक्षकों की होगी नियुक्ति
एमएमएमयूटी में रिक्त पड़े करीब 110 पदों पर शिक्षकों की नियमित तैनाती की तैयारी की जा रही है। जल्द ही विज्ञापन निकाला जाएगा। इसके लिए कार्य परिषद व प्रबंध बोर्ड से अनुमति मिल चुकी है।
विश्वविद्यालय में विषय विशेषज्ञ के तौर पर एडजंक्ट प्रोफेसर की तैनाती की जाएगी। इसके तहत अन्य शिक्षण संस्थान में रिटायर विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की तैनाती अंशकालिक तौर पर की जाएगी। इसकी तैयारी की जा रही है।-प्रो. जेपी सैनी, कुलपति, एमएमएमयूटी।