फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT shines at IIT Patna, wins 16 medals

Gorakhpur News: आईआईटी पटना में एमएमएमयूटी का दम, जीते 16 पदक

Fri, 16 Oct 2026 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 16 Oct 2026 03:18 AM IST
विज्ञापन
MMMUT shines at IIT Patna, wins 16 medals
गोरखपुर। आईआईटी पटना में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय खेल महोत्सव ‘इन्फिनिटो-2026’ में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 पदक जीते। नौ से 11 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, आठ रजत और छह कांस्य पदक अपने नाम किए। महिला एथलेटिक्स टीम ने भी दूसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में निशू यादव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 800 मीटर दौड़ और चार गुणे 100 मीटर रिले में रजत पदक भी हासिल किया। सुरभि कुमारी ने लंबी कूद और चार गुणे 100 मीटर रिले में रजत पदक जीता, जबकि सृष्टि ने भी चार गुणे 100 मीटर रिले में रजत पदक हासिल किया। आन्या यादव ने 1500 मीटर दौड़ और अंजलि सिंह ने गोला फेंक में कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। बालक वर्ग में आलोक दुबे ने चक्र फेंक में रजत पदक जीता। वहीं, चार गुणे 400 मीटर रिले टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed