फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MMMUT Humanities Department organised a programme on International Women's Day

Gorakhpur News: महिलाओं को समान अवसर मिलने से ही राष्ट्र की प्रगति संभव

Mon, 09 Mar 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
MMMUT Humanities Department organised a programme on International Women's Day
एमएमएमयूटी में महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. जेपी सैनी व अन्य। 
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति तभी संभव है जब समाज में महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और नेतृत्व के अवसर प्रदान किए जाएं।
विज्ञापन

वह मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग की ओर से महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी को बतौर कार्यक्रम अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे। मुख्य वक्ता नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला पीजी कॉलेज, लखनऊ की एसोसिएट प्रोफेसर सविता सिंह ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सशक्तीकरण समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार है।
विज्ञापन

स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स एंड लैंग्वेजेज, शोभित विश्वविद्यालय, सहारनपुर की प्रो. गुंजन अग्रवाल, राजकीय पॉलिटेक्निक सोनभद्र के डॉ. विनीत कश्यप त्रिपाठी, विश्वविद्यालय के प्रो. बीके पांडेय आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर रूहीना प्रसाद को लैंगिक समानता पर विश्वविद्यालय की ओर से किए गए पहले शोध के लिए कुलपति ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानविकी के विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर नारायण सिंह ने स्वागत किया। संचालन गरिमा यादव व आभार ज्ञापन डॉ. सुषमा पांडेय एवं डॉ. मिलिंद राज आनंद ने किया। इस अवसर पर डॉ. शिखा सिंह, डॉ. सत्य प्रकाश सिंह, डॉ. मीनाक्षी चौधरी व डॉ. अंजली सिंह आदि मौजूद रहीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed